Crassula Plant: घर में लगाएं ‘लक्की ट्री’, पैसों की बारिश कर देगा ये पौधे

Edited By Updated: 01 Jan, 2023 04:45 PM

crassula plant

घर में क्रासुला का पौधा लगाकर घर पर हावी नकारात्मक ऊर्जा को भगाया जा सकता है। इस पौधे को बहुत ही भाग्यशाली माना गया है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Crassula Plant benefits: घर में क्रासुला का पौधा लगाकर घर पर हावी नकारात्मक ऊर्जा को भगाया जा सकता है। इस पौधे को बहुत ही भाग्यशाली माना गया है। इसे लगाने से घर में धन की आमद बढ़ जाती है और कभी पैसे की किल्लत भी नहीं रहती।

PunjabKesari Crassula Plant
Crassula Plant in vastu shastra: क्रासुला के पौधे को आम भाषा में जेड ट्री, लकी ट्री, मनी ट्री भी कहते हैं। वास्तु में इसे ‘धन का पौधा’ कहा जाता है। इसे घर में सही दिशा में लगाया जाए तो ये घरवालों के लिए बेहद भाग्यशाली सिद्ध होता है।

वास्तु कहता है कि इसे लगाते वक्त ध्यान रखें कि इसे घर में एंट्री गेट यानी प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर रखा जाए, तब यह ज्यादा फल देता है। इतना भी ध्यान रखना चाहिए कि इस पर कभी-कभार सूर्य की रोशनी भी जरूर पडऩी चाहिए। दक्षिण दिशा में लगाए जाने पर यह उल्टे फल भी देने लगता है जिससे घर में धन की हानि होती है।

PunjabKesari Crassula Plant
सिक्के जैसे आकार के पत्तों वाला यह पौधा देखने में बहुत ही सुंदर दिखता है, इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं क्योंकि ये छांव में भी आकार फैला लेता है।  

वास्तु और फेंगशुई में इसे धन खींचने वाला पौधा माना गया है, मान्यताओं के अनुसार अगर आपके हाथ में धन नहीं टिक रहा है तो इस पौधे को लगाने से धन का संचय होगा।

PunjabKesari Crassula Plant

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!