Delhi Kalkaji Mandir news: कालकाजी मंदिर में जगराते के लिए बना मंच गिरा, एक की मौत

Edited By Updated: 29 Jan, 2024 08:14 AM

delhi kalkaji mandir incident

दिल्ली में कालकाजी मंदिर में जगराते के लिए बनाए गए मंच के ढह जाने से एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना देर रात

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (अनस): दिल्ली में कालकाजी मंदिर में जगराते के लिए बनाए गए मंच के ढह जाने से एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना देर रात करीब 12.30 बजे हुई। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 

पुलिस के अनुसार शनिवार को कालकाजी मंदिर के महंत परिसर में जगराते का आयोजन किया गया था और इसमें लगभग 1600 लोग शामिल हुए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। एक प्रत्यक्षदर्शी वरुण ने बताया कि मंदिर में बड़ी भीड़ थी क्योंकि गायक बी. प्राक वहां मौजूद थे। 

 उन्होंने बताया, ‘अचानक मंच ढह गया और मंच के पास बैठे लोगों को चोटें आई। गायक बी. प्राक तब तक वहां से जा चुके थे।’

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!