Diwali Puja Items List: इन चीजों के बिना अधूरी है धनतेरस, दिवाली और भाई दूज की पूजा

Edited By Updated: 29 Oct, 2024 01:11 AM

diwali puja items list

भारत में त्योहारों को लेकर लोगों के बीच बहुत उत्साह का माहौल बना हुआ है। धनतेरस से लेकर भाई दूज तक कई पर्व मनाए जाएंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Diwali Puja Items List : भारत में त्योहारों को लेकर लोगों के बीच बहुत उत्साह का माहौल बना हुआ है। धनतेरस से लेकर भाई दूज तक कई पर्व मनाए जाएंगे। इन तीन पावन पर्वों को लेकर लोग खुशी और उत्साह से भरे होते हैं। साथ ही यह पर्व हर घर में समृद्धि और सुख-शांति लाने के प्रतीक माने जाते हैं। हिंदू धर्म में पूजा का बहुत महत्व होता है इसलिए किसी भी पूजा को करने के लिए सही सामग्री का होना बहुत आवश्यक है। तो आइए जानते हैं कि इन तीनों पर्वों के दौरान मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर जी को खुश करने के लिए पूजा के लिए कौन-कौन सी चीजें लेकर आनी चाहिए-

PunjabKesari Diwali Puja Items List

Essential Items for Dhanteras Puja धनतेरस पूजा के लिए जरूरी चीजें
सनातन धर्म में धनतेरस का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन बाजारों में बहुत ही रौनक देखने को मिलती है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, दीपक, धूप, चांदी के सिक्के और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस पर मुख्य रूप से मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है। धनतेरस के दिन इन सभी चीजों की खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में आने वाली हर परेशानी दूर हो जाती है।

Special Items for Diwali Puja दिवाली पूजा के लिए खास सामग्रियां
हिंदू धर्म में दिवाली का पर्व बहुत खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन लोग घर की सजावट, सफाई के साथ-साथ शाम को पूजा करते समय कुछ विशेष चीजों को भी शामिल करते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन पूजा में कमल का फूल, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, रंगोली के लिए रंग और फूल, घी के दीये, लक्ष्मी पूजन थाली का उपयोग किया जाता है।

PunjabKesari Diwali Puja Items List   

Puja Items for Bhai Dooj भाई दूज के लिए पूजा सामग्री
भाई दूज का पर्व बहन-भाई के अटूट प्यार और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती है और उनकी लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं। इस दिन पूजा के लिए खास चीजें जैसे- रोली और चावल, दीपक और धूपबत्ती, मिठाई, नारियल, कलावा आदि की जरूरत होती है। इन चीजों के बिना भाई दूज की पूजा अधूरी मानी जाती है।

PunjabKesari Diwali Puja Items List

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!