Kundli Tv- पापियों के ऊपर नहीं गिरता ये झरना, जाने क्या है इसका रहस्य

Edited By Jyoti,Updated: 06 Sep, 2018 01:14 PM

do you know the secret of this waterfall

भारत एक एेसा देश हैं जो अपनी सुंदरता के लिए विदेशों में भी जाना जाता है। भारत में एेसे बहुत से छोटे-छोटे शहर या नगर आदि हैं जहां बहुत सी खूबसूरत व रहस्यमयी चीज़े देखने को मिलती हैं। जिनमें से एक है उत्तराखंड, जिसे देवभूमि का दर्जा दिया गया है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
भारत एक एेसा देश हैं जो अपनी सुंदरता के लिए विदेशों में भी जाना जाता है। भारत में एेसे बहुत से छोटे-छोटे शहर या नगर आदि हैं जहां बहुत सी खूबसूरत व रहस्यमयी चीज़े देखने को मिलती हैं। जिनमें से एक है उत्तराखंड, जिसे देवभूमि का दर्जा दिया गया है। यहां बहुत से धार्मिक स्थान तो देखने के मिलते ही हैं, लेकिन यहां खूबसूरत झरनें भी बेशुमार देखने को मिलते हैं। तो आइए आज हम आपको एक एेसे झरने के बारे में बताते हैं, जिसके पास कोई पापी व्यक्ति नहीं जा सकता। 
PunjabKesari
बद्रीनाथ से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वसुधारा झरना है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यह पावन झरना अपने अंदर कई रहस्य और राज़ समेटे हुए है। यह झरना देखने में बहुत ही खूबसूरत व आकर्षक लगता है। यह करीब 400 फीट ऊंचाई से गिरता है। इसकी जलधारा गिरते समय मोतियों के समान नज़र आती है। यहां आने वाले हर व्यक्ति को यहां आकर स्वर्ग में होने का अहसास होने लगता है। इस झरने की खासियत या फिर कहे हैं कि अजीब-गरीब और अनोखी बात यह है कि इसके नीचे जाने वाले हर व्यक्ति पर यह झरना नहीं गिरता। कहा जाता है कि इस झरने का पानी पापी लोगों पर नहीं गिरता।
PunjabKesari
पौराणिक मतानुसार यहां पंच पांडव में से सहदेव ने अपने प्राण त्यागे थे। जिसके अनुसार अगर इस झरने के पानी की बूंद आपके ऊपर गिरने लगे तो आप समझ जाएं कि आप एक पुण्य आत्मा है। यही वजह है कि इस अद्भुत झरने को देखने लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। मान्यता है कि यह झरना जिन पेड़-पौधों को छूकर नीचे गिरता है वह पेड़-पौधे भी सदा के लिए निरोगी हो जाते हैं। बद्रीनाथ जाने वाले सभी श्रद्धालु वसुधारा झरने को देखने जरूर आते हैं। यह झरना केवल भारत देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। दूसरे देशों के लोग भी वसुधारा फॉल्स को देखने के लिए आते हैं।
क्या आप जानते हैं ये BALL दूर कर सकती है घर का वास्तुदोष ! (देखें Video)
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!