Edited By Sarita Thapa,Updated: 08 May, 2026 03:51 PM

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व है। किसी भी काम को करने से पहले वास्तु शास्त्र का विशेष ध्यान रखा जाता है। कहा जाता है कि अगर किसी भी काम को करने से पहले वास्तु के नियमों का ध्यान रखा जाए, तो इसके परिणाम अच्छे होते हैं।
Vastu Tips : हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व है। किसी भी काम को करने से पहले वास्तु शास्त्र का विशेष ध्यान रखा जाता है। कहा जाता है कि अगर किसी भी काम को करने से पहले वास्तु के नियमों का ध्यान रखा जाए, तो इसके परिणाम अच्छे होते हैं। गर्मी के मौसम में फ्रिज का इस्तेमाल बढ़ जाता है। लेकिन कई बार अपनी सुख-सुविधा के लिए लोग अनजाने में रेफ्रिजरेटर के ऊपर अलग-अलग सामान रख देते हैं। रेफ्रिजरेटर के ऊपर रखी चीजें घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को प्रभावित करती हैं। तो आइए जानते हैं कि रेफ्रिजरेटर कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।
रेफ्रिजरेटर के ऊपर न रखें ये 4 चीज
टूटे हुई चीजें
वास्तु के अनुसार, पुराने बर्तन या टूटे हुए इलेक्ट्रॉनिक सामान रेफ्रिजरेटर के ऊपर नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है और मानसिक परेशानियां बढ़ सकती है।
दवाइयां
रेफ्रिजरेटर के ऊपर बहुत सारे लोग अपनी दवाइयां रख देते हैं। वास्तु के अनुसार, इसे सही नहीं माना जाता है। ऐसा करने से घर में बीमारी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। साथ ही परिवार में कलह -केलश बना रहता है।
भारी सामान या अनाज के डिब्बे
रेफ्रिजरेटर के ऊपर ज्यादा भारी सामान या अनाज के बड़े डिब्बे रखना वास्तु के अनुसार उचित नहीं माना जाता। ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और फ्रिज की कार्यक्षमता पर भी असर पड़ता है। मान्यता है कि इससे घर में तनाव और आर्थिक असंतुलन बढ़ने लगता है।
नकदी या जरूरी बिल
कई लोग फ्रिज के ऊपर पैसे, जरूरी बिल या दस्तावेज रख देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे शुभ नहीं माना गया है। कहा जाता है कि इससे धन टिक नहीं पाता और बेवजह के खर्च बढ़ने लगते हैं।