Dussehra 2025 Date: दशहरा 2025 कब है? जानिए रावण दहन के समय के साथ पूरी जानकारी

Edited By Updated: 01 Sep, 2025 07:08 AM

dussehra 2025

Dussehra 2025: दशहरा, जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है, हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dussehra 2025: दशहरा, जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है, हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल दशहरा 2 अक्टूबर को पड़ रहा है। यह दिन बुराई के नाश और धर्म की विजय का संदेश देता है। पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन श्री राम लंका के राजा रावण को मार के अयोध्या वापस आए थे। श्री राम के घर वापस आने की खुशी में अयोध्या के लोगों ने दीपमाला की थी और पटाखे जलाए थे। तभी से यह त्योहार हर साल बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं  दशहरा के शुभ मुहूर्त और योग के बारे में-

PunjabKesari Dussehra

Dussehra 2025 Shubh muhurat दशहरा 2025 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, दशहरा के लिए आवश्यक आश्विन शुक्ल दशमी तिथि की शुरुआत 1 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 1 मिनट पर होगी और दशमी तिथि का समापन 2 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 10 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

PunjabKesari Dussehra

Dussehra 2025 Shubh Yog दशहरा 2025 शुभ योग
इस बार दशहरा के दिन रवि योग बन रहा है। रवि योग के अलावा दशहरा पर सुकर्मा योग और धृति योग बनेंगे। उस दिन सुकर्मा योग प्रात:काल से शुरू होकर रात 11 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। उसके बाद से धृति योग होगा। सुकर्मा और रवि योग दोनों ही शुभ रहने वाले हैं। 

PunjabKesari Dussehra

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!