February 2024 Vrat Tyohar List: ये हैं फरवरी महीने में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों की सूची

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 31 Jan, 2024 08:15 AM

february 2024 vrat tyohar list

साल 2024 का दूसरा महीना फरवरी माह शुरू होने वाला है। माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के साथ इस माह की शुरुआत हो रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फरवरी का महीना बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

February 2024 Vrat Tyohar List: साल 2024 का दूसरा महीना फरवरी माह शुरू होने वाला है। माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के साथ इस माह की शुरुआत हो रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फरवरी का महीना बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि इस माह में कई बड़े व्रत-त्योहार और ग्रहों के गोचर होने जा रहे हैं। फरवरी के महीने में षटतिला एकादशी, बसंत पंचमी, मासिक शिवरात्रि जैसे कई बड़े उपवास और पर्व पड़ रहे हैं। तो आइए जानते हैं, फरवरी माह में आने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार और ग्रहों के गोचर के बारे में।

PunjabKesari February 2024 Vrat Tyohar List
Fasts and festivals of the month of February फरवरी माह के व्रत-त्योहार
6 फरवरी 2024 - मंगलवार, षटतिला एकादशी
7 फरवरी 2024 - बुधवार, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
8 फरवरी 2024 -  गुरुवार, मासिक शिवरात्रि
9 फरवरी 2024 - शुक्रवार, माघ अमावस्या
13 फरवरी 2024 - मंगलवार,  कुम्भ संक्रांति
14 फरवरी 2024 - बुधवार बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
20 फरवरी 2024 -  मंगलवार, जया एकादशी
21 फरवरी 2024 -  बुधवार, प्रदोष व्रत (शुक्ल)
24 फरवरी 2024 - शनिवार, माघ पूर्णिमा व्रत
28 फरवरी 2024 - बुधवार, संकष्टी चतुर्थी

PunjabKesari February 2024 Vrat Tyohar List 
Transits of february month फरवरी माह के गोचर
01 फरवरी 2024 बुध का होगा मकर राशि में गोचर
05 फरवरी 2024 मंगल का होगा मकर राशि में गोचर
8 फरवरी, 2024 बुध का होगा मकर राशि में अस्त
11 फरवरी 2024 शनि को होगा कुंभ राशि में अस्त
12 फरवरी 2024 शुक्र का होगा मकर राशि में गोचर
13 फरवरी 2024 सूर्य का होगा कुंभ राशि में गोचर
20 फरवरी 2024 बुध का होगा कुंभ राशि में गोचर

PunjabKesari February 2024 Vrat Tyohar List
Shattila Ekadashi 2024 षटतिला एकादशी 2024
षटतिला एकादशी के दिन तिल का बहुत महत्व है। इस दिन तिल का 6 तरीके से इस्तेमाल करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और मन की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है।

PunjabKesari February 2024 Vrat Tyohar List
Mauni amavasya 2024 मौनी अमावस्या 2024
माघ महीने के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को माघ अमावस्या कहा जाता है। इसे मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि इस दिन चुप रह कर व्रत रखने से जातक अपनी कमियों को समझ कर दूर करने की कोशिश करता है।

PunjabKesari February 2024 Vrat Tyohar List

Basant Panchami 2024 बसंत पंचमी 2024
बसंत पंचमी के दिन से भारत में एक नई ऋतु का आगमन होता है। इस दिन ज्ञान, विद्या और संगीत की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में इस दिन को बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!