Edited By Sarita Thapa,Updated: 07 Mar, 2026 01:01 PM

अक्सर मेहनत के बावजूद सफलता हाथ नहीं लगती और घर की तिजोरी खाली ही रहती है। ज्योतिष शास्त्र और वास्तु में ऐसी स्थितियों को नकारात्मक ऊर्जा या भाग्य का बंधन माना गया है।
Fitkari Vastu Remedies : अक्सर मेहनत के बावजूद सफलता हाथ नहीं लगती और घर की तिजोरी खाली ही रहती है। ज्योतिष शास्त्र और वास्तु में ऐसी स्थितियों को नकारात्मक ऊर्जा या भाग्य का बंधन माना गया है। लेकिन आपकी रसोई या बाथरूम के कोने में पड़ी साधारण सी दिखने वाली फिटकरी में आपके भाग्य को बदलने की अद्भुत शक्ति छिपी है। वास्तु और तंत्र शास्त्र के अनुसार, फिटकरी न केवल पानी साफ करने के काम आती है, बल्कि यह जीवन की दरिद्रता और नजर दोष को भी सोखने की क्षमता रखती है। विशेष रूप से अमावस्या की काली रात, जिसे ऊर्जा के परिवर्तन का सबसे शक्तिशाली समय माना जाता है, फिटकरी का एक छोटा सा गुप्त उपाय आपकी बंद किस्मत के ताले खोल सकता है। तो आइए जानते हैं, कैसे एक छोटा सा फिटकरी का टुकड़ा आपके जीवन में बेहिसाब धन के आगमन का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।
धन वृद्धि के लिए अचूक उपाय
यदि आपके पास पैसा आता तो है पर टिकता नहीं, या आपकी तिजोरी हमेशा खाली रहती है,
सामग्री: फिटकरी का एक डला, एक लाल रेशमी कपड़ा और थोड़ा सा सिंदूर।
विधि: अमावस्या की रात, फिटकरी के टुकड़े पर सिंदूर का तिलक लगाएं। अब इसे लाल कपड़े में लपेटकर अपने हाथ में रखें और अपने ईष्ट देव या मां लक्ष्मी का ध्यान करें।
स्थापना: इस पोटली को अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें।
लाभ: माना जाता है कि यह उपाय तिजोरी के आसपास की नकारात्मकता को खत्म करता है और धन के आगमन के नए मार्ग खोलता है।
कर्ज मुक्ति के लिए फिटकरी का टोटका
अगर आप कर्ज के बोझ तले दबे हैं, तो अमावस्या के दिन फिटकरी के टुकड़े पर थोड़ा सा पान का रस लगाएं और उसे किसी पीपल के पेड़ के नीचे मिट्टी में दबा दें। पीछे मुड़कर न देखें। यह उपाय मानसिक शांति और कर्ज से राहत दिलाने में सहायक माना जाता है।
व्यापार में उन्नति के लिए
दुकान या ऑफिस नहीं चल रहा हो, तो काले कपड़े में फिटकरी बांधकर अपने मुख्य द्वार पर लटका दें। इससे नजर दोष दूर होता है और ग्राहकों की आवाजाही बढ़ती है।
इन बातों का रखें ध्यान
ये उपाय गुप्त' होने पर ही फल देते हैं। इन्हें करते समय किसी से चर्चा न करें।
अमावस्या के दिन घर की साफ-सफाई जरूर करें, क्योंकि लक्ष्मी जी का वास साफ स्थान पर ही होता है।
हर 6 महीने बाद उस फिटकरी को किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें और नया टुकड़ा रखें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ