Ganga Dussehra Daan : पापों से छुटकारा पाने के लिए गंगा दशहरा के दिन जरूर करें इन चीजों का दान

Edited By Updated: 23 May, 2026 02:10 PM

ganga dussehra daan

गंगा दशहरा का हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हस्त नक्षत्र में मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इसलिए गंगा दशहरा का मनाया जाता है।

Ganga Dussehra Daan : गंगा दशहरा का हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हस्त नक्षत्र में मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इसलिए गंगा दशहरा का मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा का पर्व 25 मई, 2026 यानी सोमवार के दिन मनाया जाएगा। माना जाता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने, पूजा- अर्चना करने से पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन कुछ खास चीजों का दान करने का भी बहुत विशेष महत्व है। तो आइए जानते हैं कि मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कौन सी चीजों का दान करना चाहिए। 

Ganga Dussehra Daan

गंगा दशहरा के दिन करें इन चीजों का दान 

अन्न का दान
गंगा दशहरा के दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। गेहूं, चावल, दाल या अन्य खाद्य सामग्री का दान करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और पुण्य की प्राप्ति होती है।

जल से जुड़े पात्रों का दान
गर्मी के मौसम को देखते हुए इस दिन मिट्टी के घड़े, सुराही, पानी की बोतल या जल पात्र का दान करना भी विशेष फलदायी माना जाता है। इससे प्यासे लोगों की सेवा होती है और धार्मिक दृष्टि से भी इसे श्रेष्ठ कार्य माना गया है।

Ganga Dussehra Daan

वस्त्र दान
गंगा दशहरा के दिन जरूरतमंद लोगों को साफ और उपयोगी वस्त्र दान करना गंगा दशहरा पर शुभ माना जाता है। यह दान करुणा और सेवा की भावना को बढ़ावा देता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला माना जाता है।

छाता और चप्पल का दान
गर्मी से राहत दिलाने वाली वस्तुएं जैसे छाता, चप्पल या जूते दान करने का भी विशेष महत्व बताया गया है। इससे जरूरतमंद लोगों को सहायता मिलती है और दान करने वाले को पुण्य फल प्राप्त होता है।

Ganga Dussehra Daan

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!