Gangotri Dham Closing Date 2026 : गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवम्बर को बंद होंगे

Edited By Updated: 20 Oct, 2026 09:25 AM

gangotri dham closing date 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 10 नवम्बर को  दोपहर  12.05   बजे  बंद  कर दिए जाएंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने बताया कि समिति के पदाधिकारियों ने धार्मिक परंपराओं के...

उत्तरकाशी (एजैंसी): उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 10 नवम्बर को  दोपहर  12.05   बजे  बंद  कर दिए जाएंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने बताया कि समिति के पदाधिकारियों ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार महानवमी के पर्व पर मंदिर के कपाट बंद किए जाने के समय का मुहूर्त निकाला। 

उन्होंने बताया, “10 नवम्बर को अन्नकूट के पर्व पर अमृत बेला में अभिजीत मुहूर्त पर दोपहर 12.05 बजे गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।” सेमवाल ने बताया कि कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली पारंपरिक यात्रा के साथ मुखबा स्थित गंगा मंदिर के लिए रवाना होगी, जहां शीतकाल के दौरान श्रद्धालु उसके दर्शन कर सकेंगे। मां गंगा को समर्पित गंगोत्री मंदिर के कपाट हर साल दीवाली के बाद अन्नकूट के पर्व पर बंद किए जाते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!