Edited By Sarita Thapa,Updated: 20 Oct, 2026 10:00 AM

कटड़ा में नवरात्र महोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित नौ दिवसीय प्रभात फेरी का समापन सोमवार को रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। बस स्टैंड पर आयोजित समापन शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक बलदेव राज शर्मा ने पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक...
कटड़ा (अमित) कटड़ा में नवरात्र महोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित नौ दिवसीय प्रभात फेरी का समापन सोमवार को रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। बस स्टैंड पर आयोजित समापन शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक बलदेव राज शर्मा ने पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक राजेश रैना, अश्वनी कुमार तथा अन्य अतिथियों की उपस्थिति में किया।
इस दौरान मां सिद्धिदात्री की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण रही। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और माता रानी के जयकारों के साथ भाग लिया। इसके बाद कन्या पूजन किया गया और हलवे का प्रसाद भी वितरित किया गया। वहीं, एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार पाधा ने नौ दिवसीय कार्यक्रम की सफलता के लिए पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ, नगर समिति, मीडिया और कटड़ा के लोगों का आभार व्यक्त किया।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ