Edited By Sarita Thapa,Updated: 11 Oct, 2026 08:40 AM

पहले नवरात्रे के मौके पर डोगरा फ्रंट एवं शिवसेना जम्मू-कश्मीर की ओर से 44 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत ब्राह्मण सभा परेड से माता वैष्णो देवी के भवन के लिए छड़ी यात्रा निकाली गई।
जम्मू (रितेश) : पहले नवरात्रे के मौके पर डोगरा फ्रंट एवं शिवसेना जम्मू-कश्मीर की ओर से 44 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत ब्राह्मण सभा परेड से माता वैष्णो देवी के भवन के लिए छड़ी यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने किया, जिन्होंने 44 वर्ष पहले इस परंपरा की शुरुआत की थी।
यात्रा ब्राह्मण सभा से शुरू होकर पुराने शहर के विभिन्न बाजारों से गुजरती हुई कटड़ा पहुंची। इसके बाद सेवकों ने बसों के जरिए माता वैष्णो देवी के लिए प्रस्थान किया। यात्रा में चांदी की छड़ी और पवित्र ज्योत सेवकों द्वारा कंधों पर ले जाई गई। पवित्र ज्योत को माता वैष्णो देवी की पुरानी गुफा की ज्योत से प्रज्वलित किया गया और बाद में इसे जम्मू लाकर रानी पार्क स्थित यादो राम जी मंदिर में स्थापित किया जाएगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ