Edited By Sarita Thapa,Updated: 11 Oct, 2026 09:05 AM

नवरात्र महोत्सव 2026 का आगाज रविवार की शाम 7 बजे योग आश्रम परिसर से होगा। इस दौरान विधिवत पूजा-अर्चना के साथ दीप प्रज्वलित कर 2026 नवरात्र महोत्सव की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता, प्रभातफेरी, शोभा यात्रा सहित अन्य...
Navratri Mahotsav 2026 Yog Ashram : नवरात्र महोत्सव 2026 का आगाज रविवार की शाम 7 बजे योग आश्रम परिसर से होगा। इस दौरान विधिवत पूजा-अर्चना के साथ दीप प्रज्वलित कर 2026 नवरात्र महोत्सव की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता, प्रभातफेरी, शोभा यात्रा सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कटड़ा में शुरू हो जाएगा।
नवरात्रों के दौरान समूचा वैष्णो देवी भवन भक्ति के रंग में रंग जाता है। इसी के तहत भवन पर सुबह-शाम आयोजित होने वाली अटका आरती के दौरान प्रसिद्ध गायकों द्वारा अपनी विशेष प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से मां भगवती का गुणगान करते हुए गायक मां के चरणों में अपनी हाजिरी लगाएंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ