9 hours ago
11 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
1 day ago
Sunday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By Lata,Updated: 22 Apr, 2019 10:52 AM
यह बात तो सब जानते ही हैं कि भगवान विष्णु का वाहन गरुड़ है। लेकिन क्या किसी को ये बात मालूम है कि कैसे गरुड़ भगवान का वाहन बना ?
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video) यह बात तो सब जानते ही हैं कि भगवान विष्णु का वाहन गरुड़ है। लेकिन क्या किसी को ये बात मालूम है कि कैसे गरुड़ भगवान का वाहन बना ? अगर नहीं जानतें तो चलिए आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे। महाभारत के आदि पर्व में कहा गया है कि जब गरुड़ अमृत लेकर आकाश में उड़े जा रहे थे तब उन्हें भगवान विष्णु का साक्षात्कार हुआ। भगवान ने उन्हें वर देने की इच्छा प्रकट की। जिसके बाद गरुड़ ने वर मांगा कि वह सदैव उनकी ध्वजा में उपस्थित रह सके। साथ ही बिना अमृत को पिए ही अजर-अमर हो जाए। गरुड़ की बात सुनकर भगवान ने उन्हें वर दे दिया। तब गरुड़ ने भगवान विष्णु से कहा “मैं भी आपको वर देना चाहता हूं”। इस पर भगवान ने उसे अपना वाहन होने का वर मांगा। कहते हैं कि तब से गरुड़ भगवान विष्णु के वाहन हो गए। शास्त्रों में वाहन का अर्थ ढोने वाला बताया गया है तो वहीं वेदों को परमात्मा का वहन करने वाला कहा गया है। इसलिए तीनों वेद के वाहन गरुड़ हैं। इसके अलावा भागवत पुराण में कहा गया है कि सामवेद के वृहद और अथांतर नामक भाग गरुड़ के पंख हैं और उड़ते समय उनसे साम ध्वनि निकलती है। इसलिए गरुड़ को सर्ववेदमय विग्रह कहा जाता है। साथ ही गरुड़ को वाहन कहने का अभिप्राय यह भी मान जाता है कि भगवान विष्णु का विमान गरुड़ के आकार का था। विमान पर लहराती ध्वजा पर तो गरुड़ का अंकित होना माना ही गया है। वैसे भी यदि तर्कशील व्यक्ति विमान की कल्पना को न भी मानें तो भी आध्यात्मिक दृष्टि से विष्णु और गरुड़ का तालमेल से नकार नहीं सकता। क्योंकि पुराणों में उन्हें नित्य, मुक्त और अखंड कहा गया है और गरुड़ की स्तुति भगवान मानकर की गई है। वहीं दूसरी ओर गरुड़ की उत्पत्ति के संबंध में कथा पुराणों में वर्णित है। जिसके अनुसार गरुड़ कश्यप ऋषि और उनकी दूसरी पत्नी विनता की सन्तान हैं। दक्ष प्रजापति की कद्रू और विनता नामक दो कन्याएं थीं। उन दोनों का विवाह कश्यप ऋषि के साथ हुआ। कश्यप ऋषि से कद्रू ने एक हजार नाग पुत्र और विनता ने केवल दो तेजस्वी पुत्र वरदान के रूप में मांगे वरदान के परिणामस्वरूप कद्रू ने एक हजार अंडे और विनता ने दो अंडे प्रसव किये। कद्रू के अंडों के फूटने पर उसे एक हजार नाग पुत्र मिल गए। परंतु विनता के अंडे उस समय तक नहीं फूटे। उतावली होकर विनता ने एक अंडे को फोड़ डाला। उसमें से निकलने वाले बच्चे का ऊपरी अंग पूर्ण हो चुका था किन्तु नीचे के अंग नहीं बन पाए थे। उस बच्चे ने क्रोधित होकर अपनी माता को श्राप दे दिया कि माता! तुमने कच्चे अंडे को तोड़ दिया है इसलिए तुझे 500 वर्षों तक अपनी सौत की दासी बनकर रहना होगा। ध्यान रहे दूसरे अंडे को अपने से फूटने देना। उस अंडे से एक अत्यन्त तेजस्वी बालक होगा और वही तुझे इस श्राप से मुक्ति दिलाएगा। इतना कहकर अरुण नामक वह बालक आकाश में उड़ गया और सूर्य के रथ का सारथी बन गया। समय आने पर विनता के दूसरे अंडे से महातेजस्वी गरुड़ की उत्पत्ति हुई।
Kanya Rashifal 2 April : सितारों की चाल, कन्या के नाम, जानें कैसा रहेगा आज आपका भाग्य
तुला राशि (Libra 5 April) राशिफल– प्रेम, पैसा और भाग्य का कैसा रहेगा साथ?
कर्क राशि (Cancer 5 April) राशिफल – पारिवारिक जीवन और आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
Hanuman Jayanti 2026: 2 अप्रैल को हनुमान जयंती, बजरंगबली हरेंगे हर पीड़ा—बस करें ये आसान उपाय
Makar Rashifal 31 March : आज आपकी एक छोटी सी गलती कर सकती है बड़ा नुकसान, जानिए कैसे बचें
मां कात्यायनी के दरबार में उमड़ी आस्था, भारी वाहनों को किया गया डायवर्ट
Vrish Rashifal 26 March : सेहत से लेकर संपत्ति तक, कैसा रहेगा वृष राशि का 26 मार्च ? जानें पूरा...
Yamuna Jayanti 2026: क्या सच में यमुना थीं भगवान कृष्ण की पत्नी? जानें पूरी पौराणिक कथा
Kamada Ekadashi 2026 : कामदा एकादशी पर चंद्र का राशि-नक्षत्र गोचर, इन राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु...
Krishna Idol Damage in Karachi : कराची में भगवान कृष्ण और गोपियों की मूर्तियां खंडित
USD $
05/04/2026 07:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतुलन बनाए रखने का संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधीन काम करने वालों पर नजर रखनी होगी, लापरवाही नुकसान...
वृष राशि वालों आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। अविवाहित लोग अपने दिल की बात किसी खास से साझा कर सकते...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है, उन्हें मार्गदर्शन दें।
कर्क राशि वालों आज का दिन सामान्य लेकिन स्थिर रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल माना जा सकता है। जो लोग अपना व्यवसाय कर रहे हैं, वे विस्तार के बारे में...
सिंह राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी दिनचर्या में सुधार देखने को मिलेगा। रोजमर्रा के कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी संकेत दे रहा है। सरकारी कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
तुला राशि वालों आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। किसी करीबी की बात आपको आहत कर सकती है। पहले किए गए निवेश से धन वापसी की संभावना है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। प्रेम संबंधों में अच्छी...
धनु राशि वालों आज का दिन संतुलित रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। घर के माहौल पर ध्यान देना जरूरी होगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। पुराने मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। काम को लेकर थोड़ा मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। परिवार में शांति बनी रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रही दूरियां खत्म होंगी। परिवार की सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes