Govardhan Puja 2024: आज करें ये उपाय, सारा साल अन्न-धन से भरे रहेंगे भंडार

Edited By Updated: 02 Nov, 2024 04:00 AM

govardhan puja 2024

गोवर्धन पूजा जिसे अन्नकूट भी कहा जाता है, विशेष रूप से दीपावली के दूसरे दिन मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा जिसे अन्नकूट भी कहा जाता है, विशेष रूप से दीपावली के दूसरे दिन मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। ब्रज में इस पर्व को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है और ये पर्व आज 2 नवंबर को मनाया जा रहा है।  यदि आप आज के दिन श्री हरि को उनके प्रिय वस्तुओं का भोग लगाते हैं तो जीवन में खुशियां अपने आप बरसने लगती हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली और समृद्धि का आगमन होता है। आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा के दौरान किए जाने वाले कुछ विशेष उपायों के बारे में।

PunjabKesari Govardhan Puja 2024

Try these remedies today आज करें ये उपाय

भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए पूजा थाली में माखन मिश्री, कढ़ी चावल, अन्नकूट, खीर, रसगुल्ला, जलेबी, रबड़ी, जीरा-लड्डू, मालपुआ  का भोग लगाना चाहिए।  

धन पाने की चाहत हो, तो गोवर्धन पूजा के दिन गाय को स्नान कराएं, तिलक करें, चारा खिलाएं और सात बार परिक्रमा करें। परिक्रमा पूरी होने के बाद गाय के खुर के पास की मिट्टी लेकर कांच की बॉटल में अपने पास रख लें।

जीवन में मिठास भरे रखने के लिए, गोवर्धन पूजा के समय जलाए गए दीपक में थोड़े-से खील के दाने डालें।

अगर खाने में अरुचि बनी रहती है, तो चावल, बाजरा, और हरी सब्ज़ियों को मिलाकर बना प्रसाद खाएं।

PunjabKesari Govardhan Puja 2024

भगवान श्री कृष्ण को शुद्ध घी का भोग अर्पित करें। घी से बनी मिठाइयां जैसे लड्डू, बर्फी या हलवा अर्पित करना लाभकारी रहता है।

आज के दिन घर की सफाई, अच्छे से सजावट और विशेष तौर पर गोबर से गोवर्धन बनाए जाते हैं।

समृद्धि और सुख की प्राप्ति के लिए आज के दिन ॐ गोवर्धनाय नमः या ॐ कृष्णाय नमः का जाप करें।

गोवर्धन पूजा के दिन व्रत रखना या उपवास करना भी लाभकारी होता है। उपवास रखने से आत्मा की शुद्धि होती है और मानसिक शांति का अनुभव होता है।

आज के दिन कुछ भी भगवान को भोग लगाने से इस मंत्र का अवश्य जाप करें :

त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये।
गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

इस मन्त्र का जाप करते समय भोग लगाने से जल्दी फल प्राप्त होते हैं।

PunjabKesari Govardhan Puja 2024

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!