Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas: पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस विश्व स्तर पर मनाएगी

Edited By Updated: 02 Jun, 2025 07:01 AM

guru tegh bahadur shaheedi diwas

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने रविवार को घोषणा की कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस और श्री अमृतसर साहिब का 450वां स्थापना दिवस धूमधाम और आधुनिक तरीके से विश्व...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

पटियाला/चंडीगढ़ (जोसन, रमनजीत): पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने रविवार को घोषणा की कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस और श्री अमृतसर साहिब का 450वां स्थापना दिवस धूमधाम और आधुनिक तरीके से विश्व स्तर पर मनाएगी। 

स्पीकर ने कहा कि इन दोनों आयोजनों की रूपरेखा तैयार करने में सहयोग के लिए वह खुद विभिन्न धार्मिक संस्थाओं, सम्प्रदायों व अन्य सभी संबंधित संस्थाओं से मिलेंगे। यह सिलसिला अगले तकरीबन एक माह तक चलेगा और जो कोई भी सुझाव देगा उस पर सहर्ष विचार किया जाएगा। स्पीकर ने कहा कि वह रविवार को ही पटियाला स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में शीश निवाकर अपने इस प्रयास को शुरू करेंगे। 

संधवां ने कहा कि गुरु साहिब की शहादत और आध्यात्मिक विरासत न केवल पंजाब के लिए विश्वास और श्रद्धा का विषय है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए बलिदान, हिम्मत और मानवता का संदेश है। 

स्पीकर ने कहा कि संगत, धार्मिक संस्थाओं और नागरिकों से सुझाव मांगने के लिए एक व्हाट्सएप नंबर, ईमेल आई.डी. और आधिकारिक वैबसाइट पहले ही स्थापित की जा चुकी है। 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!