Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Apr, 2026 08:38 AM

Akshaya Tritiya Shopping 2026: अक्षय तृतीया का पावन पर्व इस वर्ष 19 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस दिन को अत्यंत शुभ माना जाता है, खासकर खरीदारी और निवेश के लिए। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुएं अक्षय यानी कभी नष्ट न होने वाला फल...
Akshaya Tritiya Shopping 2026: अक्षय तृतीया का पावन पर्व इस वर्ष 19 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस दिन को अत्यंत शुभ माना जाता है, खासकर खरीदारी और निवेश के लिए। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुएं अक्षय यानी कभी नष्ट न होने वाला फल देती हैं। यही वजह है कि लोग इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ मानते हैं।
हालांकि, बढ़ती कीमतों के कारण हर किसी के लिए सोना-चांदी खरीदना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में कुछ सरल और सस्ते उपाय बताए गए हैं, जिनके माध्यम से आप समान पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।

₹10 में मिल सकता है अक्षय पुण्य
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन साबुत धनिये के बीज खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन धनिये के बीज खरीदने से सोना-चांदी खरीदने के समान पुण्य प्राप्त होता है।
शास्त्रों में धनिये को धन और समृद्धि का प्रतीक माना गया है और यह माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। ऐसे में इस शुभ दिन पर धनिये को घर लाना लक्ष्मी जी को आमंत्रित करने के समान माना जाता है।

धन वृद्धि का प्रतीक है धनिया
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस प्रकार धनिये के बीज बोने पर वे तेजी से बढ़ते हैं, उसी प्रकार अक्षय तृतीया पर इसे घर लाने से धन और व्यापार में निरंतर वृद्धि होती है।
यदि आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, कर्ज से परेशान हैं या पैसा टिक नहीं पा रहा है, तो यह उपाय आपके लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है।

धनिये के बीज का कैसे करें उपयोग?
अक्षय तृतीया के दिन खरीदे गए धनिये के बीज को सबसे पहले माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। इसके बाद विधि-विधान से पूजा करें और आरती उतारें।
पूजा के बाद इन बीजों को एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें। ऐसा करने से घर में धन की स्थिरता बनी रहती है।
कुछ स्थानों पर इस दिन धनिये की पंजीरी बनाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को भोग लगाने की परंपरा भी है। इसके लिए आप अतिरिक्त धनिया खरीद सकते हैं।
इसके अलावा, पूजा के बाद कुछ बीजों को गमले या मिट्टी में बो देना भी शुभ माना जाता है, जो धन वृद्धि और समृद्धि का प्रतीक है।

अक्षय तृतीया का विशेष महत्व
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अक्षय तृतीया केवल महंगी खरीदारी का नहीं, बल्कि श्रद्धा और विश्वास का पर्व है। इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय भी जीवन में बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
