Daily Horoscope: आज आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं? जानें पूरा भविष्यफल
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Apr, 2026 07:55 AM

मेष : आम सितारा बेहतर, हर मोर्चा पर कामयाबी मिलेगी तथा कदम बढ़त की
मेष : आम सितारा बेहतर, हर मोर्चा पर कामयाबी मिलेगी तथा कदम बढ़त की तरफ रहेगा, शुभ कामों में ध्यान।
वृष: सितारा शाम तक पेट में गड़बड़ी रखने वाला, किसी की जिम्मेदारी में भी फंसने से बचना चाहिए मगर बाद में समय कामयाबी वाला बनेगा।
मिथुन: सितारा शाम तक कारोबारी कामों को संवारे रखेगा, कोशिशों में कामयाबी मिलेगी मगर बाद में समय परेशानी वाला बनेगा।
कर्क: सितारा शाम तक उलझनों-मुश्किलों तथा आपके कदम को उलझाए रखन वाला, मगर बाद में हर फ्रंट पर बेहतरी होगी।
सिंह : सितारा शाम तक बढ़िया, आपकी योजनाबंदी बेहतर नतीजा देगी मगर बाद में अपने आपको पंगों से बचाकर रखें।
कन्या : सितारा शाम तक प्लानिंग-प्रोग्रामिंग को कामयाबी की राह पर रखने वाला, फिर बाद में आपकी पकड़ सशक्त बनी रहेगी।
तुला: सितारा शाम तक कामकाजी साथियों के साथ तालमेल रखने वाला, जबकि बाद में आप हर मोर्चे पर प्रभावी रहेंगे।
वृश्चिक: सितारा शाम तक आमदन के लिए अच्छा, कारोबारी भागदौड़ भी अच्छा नतीजा देगी, फिर बाद में भी आपकी पैठ बनी रहेगी।
धनु : सितारा व्यापारिक कामों को संवारने, सफलता देने वाला, कामकाजी टूरिंग भी फ्रूटफुल रहेगी।
मकर: सितारा शाम तक नुकसान परेशानी देने वाला, सफर भी नुकसान वाला, फिर बाद में आम हालात सुधरेंगे।
कुंभ: सितारा शाम तक कारोबारी कामों के लिए अच्छा, कारोबारी टूरिंग लाभ देगी, मगर बाद में समय खर्चों वाला।
मीन : सितारा शाम तक सरकारी कामों के लिए बेहतर, फिर बाद में समय कामकाजी कामों के लिए बेहतर बनेगा।