2.5 लाख रुपए जुर्माना... कबूतरों को दाना डालना महिला को पड़ गया भारी, जानें वजह

Edited By Updated: 06 Feb, 2026 06:19 PM

feeding the pigeons proved costly for the woman

सिंगापुर में सार्वजनिक नियमों की अनदेखी एक बुज़ुर्ग महिला को भारी पड़ गई। कबूतरों को दाना डालने की आदत के चलते 71 वर्षीय भारतीय महिला सन्मुगमनाथन शमला को अदालत ने 3,200 सिंगापुर डॉलर (लगभग 2.5 लाख रुपये) का जुर्माना ठोका है। यह सजा सिंगापुर के कड़े...

इंटरनेशनल डेस्क : सिंगापुर में सार्वजनिक नियमों की अनदेखी एक बुज़ुर्ग महिला को भारी पड़ गई। कबूतरों को दाना डालने की आदत के चलते 71 वर्षीय भारतीय महिला सन्मुगमनाथन शमला को अदालत ने 3,200 सिंगापुर डॉलर (लगभग 2.5 लाख रुपये) का जुर्माना ठोका है। यह सजा सिंगापुर के कड़े वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत सुनाई गई है।

मामला सिंगापुर के तोआ पायोह इलाके का है। अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, शमला ने करीब छह महीने के भीतर कम से कम नौ बार कबूतरों को खाना खिलाया। खास बात यह है कि इससे पहले भी उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी दी जा चुकी थी और जुर्माना भी लगाया गया था, बावजूद इसके उन्होंने नियमों की अनदेखी जारी रखी।

बताया गया कि मई 2025 में इसी तरह के एक मामले में उन पर 1,200 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। उस समय शमला ने कोर्ट को आश्वासन दिया था कि वह भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराएंगी। लेकिन जुलाई 2025 से जनवरी 2026 के बीच उन्होंने फिर कई मौकों पर कबूतरों को दाना डाला।

इतना ही नहीं, अभियोजन पक्ष ने यह भी बताया कि शमला ने नेशनल पार्क्स बोर्ड (NParks) की उस कार्रवाई में बाधा पहुंचाई, जिसका उद्देश्य इलाके में कबूतरों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करना था। अधिकारियों के मुताबिक, महिला को पूरी तरह पता था कि वह कानून तोड़ रही हैं, फिर भी उन्होंने बार-बार ऐसा किया।

बिना किसी वकील के अदालत में पेश हुईं शमला ने कहा कि वह बेरोजगार हैं और इतना भारी जुर्माना भरना उनके लिए मुश्किल है। उन्होंने सजा में राहत की मांग की, लेकिन अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती जरूरी है। हालांकि कानून के तहत इस तरह के हर मामले में 10,000 सिंगापुर डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता था, लेकिन अदालत ने नरमी बरतते हुए 3,200 डॉलर का जुर्माना ही लगाया। यह मामला सिंगापुर के सख्त नियमों का साफ संदेश देता है कि यहां छोटी सी लापरवाही भी भारी कीमत वसूल सकती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!