हथेली पर बन रहा है M का निशान, जानें क्या है रहस्य

Edited By Updated: 30 Nov, 2025 11:27 AM

hath mein m ka nishan ka matlab

हस्तरेखा शास्त्र का मतलब है हाथ की रेखाओं से इंसान के बारे में जानना। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हाथ की रेखाओं के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में काफी कुछ पता कर सकते हैं।

Hath mein M ka nishan ka matlab: हस्तरेखा शास्त्र का मतलब है हाथ की रेखाओं से इंसान के बारे में जानना। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हाथ की रेखाओं के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में काफी कुछ पता कर सकते हैं। हाथ की रेखाओं से जिस तरह आप अपने भविष्य के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। उसी प्रकार हाथ की रेखाओं से बनने वाले निशान भी इंसान के बारें में बहुत कुछ बताते हैं। हथेली पर कुछ रेखाएं इस तरह बनती हैं जिसे देखने पर कोई खास तरह का निशान या अक्षर जैसा प्रतीत होता है। हस्तरेखा शास्त्र में कुछ ऐसे निशानों का जिक्र किया गया है, जो अगर किसी भी व्यक्ति की हथेली पर मौजूद होते हैं, तो ऐसे लोग बेहद ही सौभाग्यशाली माने जाते हैं। जिनमें से एक है हाथ में  M निशान का होना। तो आइए जानते हैं हथेली पर बने M निशान के बारें में कुछ रोचक बातें।

Hath mein M ka nishan ka matlab

अगर किसी व्यक्ति के बीचों बीच M का निशान बन रहा है तो इसे बेहद ही शुभ माना गया है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार, ऐसे व्यक्ति में नेतृत्व करने की क्षमता अच्छी होती है। जिस व्यक्ति के दोनों हाथों में ये निशान होता है वे बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। जिसके केवल एक हाथ में भी ये चिन्ह होता है वे प्रतिष्ठा पाने वाले होते हैं और सफलता उनके कदम चूमती है।

जिनकी हथेली में हदय रेखा के बीचों बीच M लेटर का चिन्ह होता ऐसे व्यक्तियों का जीवन हमेशा सुखमय रहता है। ये लोग जीवन में आने वाली हर चुनौती का सामना डटकर करते हैं। 

यदि आपकी हथेली में भी  M लेटर का निशान है तो आपको जीवन में कभी धन संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। हथेली में  M लेटर वाले लोगों को कभी धन की कमी नहीं होती।

हाथ में M निशान वाले व्यक्तियों में नेतृत्व करने की क्षमता बहुत अधिक होती है। इनके इस गुण के कारण समाज में इनका बड़ा मान-सम्मान होता है। वह कोई बड़ा राजनीतिक पद हासिल करता है।

 जिस किसी के हथेली पर M का निशान बना हो तो ऐसा व्यक्ति भविष्य को लेकर काफी सजग रहता है। अपनी कड़ी मेहनत से यह मुश्किल से मुश्किल काम में भी सफलता हासिल करते हैं। जिस कारण से उसे कार्यों में सफलता मिलने की संभावना ज्यादा होती है।

Hath mein M ka nishan ka matlab

जिन व्यक्तियों के हथेली में M लेटर का अक्षर बना होता है। इस तरह के व्यक्ति की कल्पनाशक्ति बहुत अच्छी होती है। ऐसा व्यक्ति विश्व प्रसिद्ध चित्रकार,  लेखक और साहित्कार बनता है। इन पर पैसों का आभाव नहीं रहता है।

ऐसे लोगों का प्रेम विवाह होने की अधिक संभावना होती है। इन लोगों की शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी चलती है और इन्हें अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहता है।

 M का निशान लिए हुए व्यक्ति किसी भी तरह के बदलाव से घबराते नहीं है। ऐसे लोग जीवन में आने वाली हर चुनौती को सहजता से स्वीकार करते हैं और उसका सामना करके सफल भी होते हैं।

हाथ में  M  निशान वाले इंसान को समाज में बहुत सम्मान मिलता है और ये लोग बहुत ही खुशमिजाज के होते हैं। ये खुबियां सिर्फ उसी इंसान में होती है जिनके हाथों में ये निशान बिल्कुल स्पष्ट होता है।

Hath mein M ka nishan ka matlab

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!