Holi : 24 या 25 मार्च कब मनाया जाएगा होली का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Feb, 2024 12:07 PM

holi

फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि में होली मनाई जाती है। यह पर्व भारत समेत विश्व के कई देशों में मनाया जाता है। होली दो दिन की होती है। पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन रंगों की होली मनाई जाती है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Holi 2024 Date: फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि में होली मनाई जाती है। यह पर्व भारत समेत विश्व के कई देशों में मनाया जाता है। होली दो दिन की होती है। पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन रंगों की होली मनाई जाती है। इस अवसर पर ईर्ष्या, द्वेष या एक-दूसरे की गलती को भुलाकर गले मिलते हैं। इस बार होली की तारीख को लेकर लोगों में कंफ्यूजन बनी हुई है कि रंगोत्सव वाली होली 24 या 25 मार्च कब है ? आइए जानते हैं कब है होलिका दहन और कब मनाई जाएगी होली ?

आज का पंचांग- 26 फरवरी, 2024

Property yoga: 2024 में इन राशियों का अपना घर खरीदने का सपना होगा साकार

Weekly numerology (26th february- 3rd march): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Tarot Card Rashifal (26th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 26 फरवरी - ज़िन्दगी में तू मेरी जब से आ गया दिल का अरमान बना है तू

आज का राशिफल 26 फरवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

 Holi : 24 या 25 मार्च कब मनाया जाएगा होली का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Bazar ke star: एक ही डिग्री पर आएंगे सूर्य और शनि, पब्लिक सेक्टर और मेटल शेयरों में आ सकती है गिरावट

March 2024 Capricorn Horoscope: मकर राशि के लिए मार्च महीने का मासिक राशिफल

Kharmas 2024: मार्च माह में इस दिन से लगने जा रहा है खरमास, मांगलिक कार्यों पर लगेगी रोक

PunjabKesari  Holi
Full moon date पूर्णिमा तिथि
फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा।

PunjabKesari Holika Dahan
Holika Dahan 2024 होलिका दहन 2024
24 मार्च को होलिका दहन है। इस दिन होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त देर रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है। ऐसे में होलिका दहन के लिए आपको कुल 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा।

PunjabKesari  Holi
When is holi 2024 कब है होली 2024
होलिका के अगले दिन होली मनाई जाती है इसलिए इस साल 25 मार्च को होली है। इस दिन देश भर में धूमधाम से होली मनाई जाएगी।

Holika Dahan puja method होलिका दहन की पूजा विधि
होलिका पूजन करने से पहले स्नान करना बहुत जरूरी है। स्नान करने के बाद होलिका पूजन के लिए उत्तर या पूर्व की और अपना मुख करके बैठ जाएं।
होलिका पूजन के लिए गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बना लें।
इसके बाद नरसिंह भगवान का ध्यान करें और फिर रोली, चावल, मिठाई, फूल आदि अर्पित करें।
पूजा की सामग्री के लिए रोली, फूल, फूलों की माला, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी,मूंग, बताशे, गुलाल नारियल, 5 से 7 तरह के अनाज और एक लोटे में पानी रख लें।
इसके बाद इन सभी चीजों को लेकर पूरे विधि-विधान से पूजा करें और प्रह्लाद का नाम लें और उनके नाम से फूल अर्पित करें।
होलिका की पूजा के साथ ही भगवान नरसिंह की भी विधि-विधान से पूजा करें और फिर होलिका के चारों ओर सात बार परिक्रमा करें।

PunjabKesari  Holi

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!