July 2021 Vrat And Festival List: जुलाई महीने के व्रत त्यौहार आदि

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Jul, 2021 08:03 AM

july 2021 vrat and festival calendar

1 जुलाई: गुरुवार: मासिक काल अष्टमी व्रत 3 : शनिवार : प्रात: 6. 13 बजे पंचक समाप्त

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

1 जुलाई: गुरुवार: मासिक काल अष्टमी व्रत
PunjabKesari July 2021 Vrat And Festival Calendar
3 : शनिवार : प्रात: 6. 13 बजे पंचक समाप्त

5 : सोमवार : योगिनी एकादशी व्रत

6 : मंगलवार : डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिवस

7 : बुधवार: प्रदोष व्रत (शिव प्रदोष व्रत), श्री संगमेश्वर महादेव अरुणाय (पिहोवा) के शिव त्रयोदशी पर्व की तिथि

8 : गुरुवार: मासिक शिवरात्रि व्रत (शिव चौदश व्रत), मेला मां शूलिनी (सोलन)

10 : शनिवार : स्नान-दान आदि की आषाढ़ अमावस, शनैश्चरी अमावस, वन महोत्सव (हिमाचल)

PunjabKesari July 2021 Vrat And Festival Calendar
11 : रविवार : आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रारंभ, चंद्र दर्शन, आषाढ़ महीने के माता के गुप्त नवरात्रे प्रारंभ (इन दिनों मां दुर्गा शक्ति की पूजा करना उत्तम है), रथयात्रा श्री जगन्नाथपुरी (ओडिशा) प्रारंभ, भगवान श्री कृष्ण, बहन सुभद्रा एवं श्री बलभद्र (श्री बलराम जी) की रथयात्रा महोत्सव प्रारंभ, रथयात्रा दर्शन-प्रदक्षिणा उत्सव

13 : मंगलवार : सिद्धि विनायक श्री गणेश चतुर्थी व्रत

15 : गुरुवार : कुमार षष्ठी, स्कंद षष्ठी

16 : शुक्रवार : विवस्वत सप्तमी, सूर्य सप्तमी व्रत, सायं 4.53 बजे सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेगा, सूर्य की कर्क संक्रांति एवं श्रावण (सावन) का महीना प्रारंभ, संक्रांति का पुण्यकाल प्रात: 10.29 बजे से सारा दिन है, श्री महावीर च्यवन दिवस (जैन), मेला श्री नीलकंठ महादेव (लक्ष्मण झूला, ऋषिकेश) प्रारंभ

17 : शनिवार : श्री दुर्गा अष्टमी व्रत, मेला सरथल देवी जी (किश्तवाड़)

18 : रविवार : आषाढ़ महीने के माता के गुप्त नवरात्रे समाप्त, मेला शरीक भवानी (श्री शरीफ भगवती जी) जम्मू-कश्मीर

 19 : सोमवार : गुप्त नवरात्रे व्रत का पारणा, उल्टा रथ यात्रा (ओडिशा)

PunjabKesari July 2021 Vrat And Festival Calendar
20 : मंगलवार : देवशयनी (हरिशयनी) एकादशी व्रत, संन्यासियों का चातुर्मास (चौमासा) व्रत नियम आदि प्रारंभ, श्री विष्णु शयन उत्सव, श्री विष्णु पूजा, पंढरपुर यात्रा (महाराष्ट्र), मेला हरिप्रयाग (बनीं, जम्मू-कश्मीर)

21 बुधवार: प्रदोष व्रत, शिव प्रदोष व्रत, बकरीद

22 : गुरुवार : सूर्य ‘सायण’ सिंह राशि में प्रवेश करेगा

23 : शुक्रवार : श्री सत्य नारायण व्रत, श्री शिव शयन उत्सव, कोकिला व्रत पूर्णिमा (कोकिला रुपेण भगवान शिव जी की पूजा), लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती, पं. चंद्रशेखर आजाद की जयंती, राष्ट्रीय महीना श्रावण प्रारंभ

24 : शनिवार : स्नान-दान आदि की आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजा, ऋषि वेद व्यास जी की जयंती,गोवर्धन परिक्रमा, अशून्य शयन व्रत, वायु परीक्षा (सायं समय), साई उत्सव (शिरडी, महाराष्ट्र), तेरा पंथ स्थापना दिवस एवं चातुर्मास व्रत नियम आदि प्रारंभ (जैन), मेला रुद्रगंगा चंद्रेणी देसा (डोडा, जम्मू-कश्मीर)

PunjabKesari July 2021 Vrat And Festival Calendar
25 : रविवार : श्रावण कृष्ण पक्ष प्रारंभ (इस महीने भगवान शिव जी का जलधारा रुद्राभिषेक करना उत्तम है), हिंडोले प्रारंभ, रात 10 बज कर 47 मिनट पर पंचक प्रारंभ

26 : सोमवार: श्रावण सोमवार व्रत (सावन महीने का पहला सोमवार)

27 : मंगलवार : संकष्टी संकट नाशक श्री गणेश चतुर्थी व्रत, अंगरकी चतुर्थी व्रत, श्री मंगलागौरी व्रत, चंद्रमा रात 10 बज कर 3 मिनट पर उदय होगा

28 : बुधवार : नागपंचमी (राजस्थान एवं बंगाल में)

30 : शुक्रवार : बाद दोपहर 2.02 बजे पंचक समाप्त, गाड़ा गोशयन मेला (मंडी, हि.प्र.), श्री शीतला सप्तमी

31 जुलाई: शनिवार : मासिक काल अष्टमी व्रत, शहीदी दिवस स. ऊधम सिंह, शीतलाष्टमी व्रत, मुंशी प्रेमचंद का जन्म दिवस।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!