Pradosh Vrat 2026 : अप्रैल के आखिरी भौम प्रदोष व्रत के दिन करें ये खास उपाय, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

Edited By Updated: 27 Apr, 2026 03:48 PM

pradosh vrat 2026

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत खास महत्व है। प्रदोष का व्रत देवों के देव महादेव को समर्पित है। अप्रैल माह का आखिरी प्रदोष व्रत 28 अप्रैल, 2026 मंगलवार के दिन रखा जाएगा। मंगलवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष को भौम प्रदोष कहा जाता है।

Bhauma Pradosh Vrat : हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत खास महत्व है। प्रदोष का व्रत देवों के देव महादेव को समर्पित है। अप्रैल माह का आखिरी प्रदोष व्रत 28 अप्रैल, 2026 मंगलवार के दिन रखा जाएगा। मंगलवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष को भौम प्रदोष कहा जाता है। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ शिव जी की पूजा करने से और व्रत रखने से शिव जी की खास कृपा प्राप्त होती है और कर्ज और रोग से भी मुक्ति मिलती है। इस दिन शिव जी की पूजा करने के साथ कुछ उपाय करने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है। तो आइए जानते हैं कि भौम प्रदोष के दिन शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कौन से उपाय करें। 

Bhauma Pradosh Vrat

भौम प्रदोष के दिन करें यह उपाय 

भौम प्रदोष के दिन शिवलिंग पर तिल का तेल अर्पित करें और शिव जी के नामों और मंत्रों का जाप करें। इस उपाय को करने से जीवन में आने वाली हर परेशानी दूर होती है और शिव और पार्वती की खास कृपा बनी रहती है। 

मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन शिव जी के साथ हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए दोनों की विशेष पूजा करें और शिव जी को सफेद रंग के फूल और हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें। 

Bhauma Pradosh Vrat

भौम प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर एक मुट्ठी साबुत कच्चा चावल अर्पित करें। ऐसा करने से धन से जुड़ी सारी समस्या दूर होती है और घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है। 

भौम प्रदोष के दिन भगवान शिव जी को बेल पत्र चढ़ाएं और साथ ही किसी जरूरतमंद को एक कटोरी चावल दान करें। इस उपाय को करने से जीवन में पॉजिटिविटी आने लगेगी। साथ ही लव लाइफ में चल रही अनबन खत्म होंगी। 

भौम प्रदोष के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें। इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करें और शिव जी की ध्यान करें। इस उपाय को करने से पढ़ाई-लिखाई से संबंधित आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी। 

Bhauma Pradosh Vrat

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

      

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!