Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Jun, 2026 01:55 PM

लिपुलेख दर्रे से अगले महीने शुरू होने वाली कैलाश-मानसरोवर यात्रा के सुगम संचालन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर जाने वाला श्रद्धालुओं का पहला जत्था 5 जुलाई को धारचूला आधार शिविर पहुंचेगा।
पिथौरागढ़ (एजैंसी): लिपुलेख दर्रे से अगले महीने शुरू होने वाली कैलाश-मानसरोवर यात्रा के सुगम संचालन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर जाने वाला श्रद्धालुओं का पहला जत्था 5 जुलाई को धारचूला आधार शिविर पहुंचेगा।
यात्रा की नोडल एजैंसी कुमाऊं मंडल विकास निगम (के.एम.वी.एन.) के अधिकारियों ने बताया कि पहला जत्था नई दिल्ली से चलकर 4 जुलाई की रात को उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर पहुंचेगा, जहां से वह अगली सुबह पिथौरागढ़ जिले में स्थित धारचूला के लिए रवाना होगा।
धारचूला आधार शिविर के प्रभारी धन सिंह ने बताया, “श्रद्धालुओं का पहला जत्था 10 जुलाई को तिब्बत में प्रवेश करेगा और यात्रा समाप्त करने के बाद 18 जुलाई को लिपुलेख दर्रे पर लौट आएगा।”