Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Oct, 2026 07:38 AM

मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए शुक्रवार को कर्मवीर युवा संस्था की ओर से 21वीं पैदल छड़ी यात्रा शिव मंदिर, वार्ड नंबर 12-13 से रवाना हुई। संस्था के प्रधान प्रवीन शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डा. नरेंद्र सिंह रैणा ने पवित्र...
आर.एस. पुरा (मुकेश): मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए शुक्रवार को कर्मवीर युवा संस्था की ओर से 21वीं पैदल छड़ी यात्रा शिव मंदिर, वार्ड नंबर 12-13 से रवाना हुई। संस्था के प्रधान प्रवीन शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डा. नरेंद्र सिंह रैणा ने पवित्र ज्योत प्रज्वलित कर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान महंत बलवीर शास्त्री जी महाराज, स्वामी उमेश आनंद जी महाराज, बृजेश्वर सिंह राणा, नवीन भारती सहित संत समाज के कई लोग मौजूद रहे।
विधायक ने कहा कि इस यात्रा का आयोजन पिछले 21 वर्षों से युवा पीढ़ी को सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है। वहीं कोटली शाह दौला शिव मंदिर कमेटी की तरफ से यात्रा का भव्य स्वागत किया गया है। इस दौरान लंगर भी लगाया गया। प्रवीन शास्त्री ने बताया कि यात्रा पहले दिन नगरोटा स्थित कोल कंडोली मंदिर में विश्राम करेगी और अगले दिन कटरा के लिए रवाना होगी। मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद यात्रा 25 अक्तूबर को आर.एस. पुरा लौटेगी।