Kanpur Ganesh Visarjan Attack 2026 : कानपुर में गणेश विसर्जन में बम फोड़ने से भगदड़, 4 घायल
Edited By Sarita Thapa,Updated: 26 Sep, 2026 01:03 PM

गुजैनी के फत्तेपुर गांव में गुरुवार शाम गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बम फोड़ने से भगदड़ मच गई। आरोप है कि करीब 2 दर्जन लोगों ने जुलूस को घेरकर बम फोड़े और मारपीट की। घटना में महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। हमलावरों ने कुछ बाइकों में भी तोड़-फोड़ की।
कानपुर (इंट.): गुजैनी के फत्तेपुर गांव में गुरुवार शाम गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बम फोड़ने से भगदड़ मच गई। आरोप है कि करीब 2 दर्जन लोगों ने जुलूस को घेरकर बम फोड़े और मारपीट की। घटना में महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। हमलावरों ने कुछ बाइकों में भी तोड़-फोड़ की।
हनुमंत विहार निवासी अर्पित शुक्ला गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए साथियों के साथ ले जा रहे थे। आरोप है कि फत्तेपुर गांव के पास कुछ लोगों ने ट्रैक्टर रुकवा कर जुलूस को घेर लिया और लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ