Edited By Sarita Thapa,Updated: 25 Sep, 2026 12:59 PM

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र में नशे से हो रही युवाओं की मौतों को लेकर पंजाब सरकार पर सवाल उठाए हैं। चन्नी ने कहा कि शहीदों की धरती श्री चमकौर साहिब के गांवों में नशे का कहर...
जालंधर (विशेष): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र में नशे से हो रही युवाओं की मौतों को लेकर पंजाब सरकार पर सवाल उठाए हैं। चन्नी ने कहा कि शहीदों की धरती श्री चमकौर साहिब के गांवों में नशे का कहर चिंता का विषय बना हुआ है।
चन्नी ने कहा कि पिछले 4 दिनों में क्षेत्र में 3 युवाओं की नशे के कारण मौत की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा, ‘पहले डहर गांव में 32 वर्षीय युवक, फिर कोटला निहंग में 27 वर्षीय युवक और अब जटाना में 22 वर्षीय नौजवान नशे की भेंट चढ़ गया।” उन्होंने कहा कि हर दिन किसी न किसी परिवार का युवा नशे की चपेट में आ रहा है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ