Kedarnath helicopter emergency landing : केदारनाथ में मौसम खराब, 2 हैलीकॉप्टरों की एमरजैंसी लैंडिंग

Edited By Updated: 12 May, 2026 04:40 PM

kedarnath helicopter emergency landing

केदारनाथ क्षेत्र में सोमवार को अचानक मौसम खराब हो गया। यहां घना कोहरा छाने व धुंध के कारण 2 हैलीकॉप्टरों की एहतियातन अगस्त्यमुनि मैदान स्थित हैलीपैड पर एमरजैंसी लैंडिंग हुई।

रुद्रप्रयाग (इंट): केदारनाथ क्षेत्र में सोमवार को अचानक मौसम खराब हो गया। यहां घना कोहरा छाने व धुंध के कारण 2 हैलीकॉप्टरों की एहतियातन अगस्त्यमुनि मैदान स्थित हैलीपैड पर एमरजैंसी लैंडिंग हुई। जानकारी के अनुसार हिमालयन हैली सेवा का एक हैलीकॉप्टर बद्रीनाथ से सेरसी की ओर जा रहा था, जबकि इंडो कॉप्टर कंपनी का दूसरा हैलीकॉप्टर सहस्रधारा से फाटा के लिए उड़ान पर था।

गुप्तकाशी एवं ऊखीमठ क्षेत्र में दृश्यता कम होने के चलते दोनों पायलटों ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यहां सुरक्षित लैंडिंग का निर्णय लिया। हैली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे का कहना है कि केदार घाटी में मौसम खराब होने के कारण दोनों हैलीकॉप्टरों की लैंडिंग हुई। मौसम साफ होने के बाद दोनों हैलीकॉप्टर अगस्त्यमुनि हैलीपैड से उड़ान भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!