कटड़ा में अखिल भारतीय भक्ति गीत प्रतियोगिता का दूसरा दिन, वंशिका डोगरा ने हासिल किया पहला स्थान

Edited By Updated: 14 Oct, 2026 08:25 AM

vaishno devi navratri devotional song contest 2026

नवरात्र महोत्सव-2026 के अंतर्गत श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग और जिला प्रशाशन और विभिन्न सहयोगी संस्थानों के साथ आयोजित अखिल भारतीय भक्ति गीत प्रतियोगिता के दूसरे दिन योग आश्रम परिसर, कटड़ा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

कटड़ा (अमित) नवरात्र महोत्सव-2026 के अंतर्गत श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग और जिला प्रशाशन और विभिन्न सहयोगी संस्थानों के साथ आयोजित अखिल भारतीय भक्ति गीत प्रतियोगिता के दूसरे दिन योग आश्रम परिसर, कटड़ा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहरी स्थानीय निकायों के निदेशक कपिल शर्मा ने पारंपरिक दीप प्रज्वलित कर किया।

इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन 12 प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें उधमपुर की वंशिका डोगरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जम्मू के महिंदर सोनी दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, जम्मू की आयति शर्मा और पुंछ के गौरव शर्मा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा  10,000 रुपये, 5,000 रुपये और 3,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता के पूर्व विजेता रवि रघुवंशी ने अपनी दमदार आवाज और शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते और नाचते नजर आए, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बन गया। इस अवसर पर स्वामी योगानंद जी महाराज, अखिल भारतीय भक्ति गीत प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष एवं होटल एसोसिएशन कटड़ा के प्रधान राकेश वज़ीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!