Kharmas: 15 जनवरी तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य, इन नियमों का रखें ध्यान

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Dec, 2023 10:02 AM

kharmas

इस वर्ष 16 दिसम्बर, 2023 से लेकर 15 जनवरी, 2024 तक खरमास लग रहा है। खरमास के दिनों में सूर्यदेव धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं। इसके चलते गुरु ग्रह का प्रभाव कम हो जाता है। वहीं, गुरु ग्रह को शुभ कार्यों का कारक माना जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kharmas 2023: इस वर्ष 16 दिसम्बर, 2023 से लेकर 15 जनवरी, 2024 तक खरमास लग रहा है। खरमास के दिनों में सूर्यदेव धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं। इसके चलते गुरु ग्रह का प्रभाव कम हो जाता है। वहीं, गुरु ग्रह को शुभ कार्यों का कारक माना जाता है। लड़कियों की शादी के कारक गुरु माने जाते हैं। गुरु कमजोर रहने से शादी में देर होती है। साथ ही रोजगार और कारोबार में भी बाधा आती है। इसके चलते खरमास के दिनों में कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। विवाह के लिए शुक्र और गुरु दोनों का उदय होना आवश्यक है। यदि दोनों में से एक भी अस्त होगा तो मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। 

PunjabKesari Kharmas

Can marriages be done without Muhurta? क्या बिना मुहूर्त के भी विवाह किए जा सकते हैं?
बिल्कुल किए जा सकते हैं और भारत में कई समुदायों में रविवार को विवाह संपन्न होते हैं। इसके पीछे अभिजित मुहूर्त की विशेष भूमिका है। कुछ समुदायों में ऐसे मुहूर्तों को दरकिनार रख कर रविवार को मध्यान्ह में पाणिग्रहण संस्कार करा दिया जाता है। इसके पीछे भी ज्योतिषीय कारण छिपा होता है। हमारे सौरमंडल में सूर्य सबसे बड़ा ग्रह है जो पूरी पृथ्वी को ऊर्जा प्रदान करता है। यह दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक शुभ माना गया है। इसके अलावा हर दिन ठीक 12 बजे अभिजित मुहूर्त चल रहा होता है। भगवान राम का जन्म भी इसी मुहूर्त काल में हुआ था। जैसा इस मुहूर्त के नाम से ही सपष्ट है कि ‘जिसे जीता न जा सके’ अर्थात ऐसे समय में हम जो कार्य आरंभ करते हैं, उसमें विजय प्राप्ति होती है। ऐसे में पाणिग्रहण संस्कार में शुभता रहती है। अंग्रेज भी ‘सनडे’ यानी रविवार को ‘सैबथ डे’ अर्थात पवित्र दिन मान कर चर्च में शादियां करते हैं।

PunjabKesari Kharmas

Keep these rules in mind in Kharmas खरमास में इन नियमों का ध्यान रखें
खरमास का महीना दान और पुण्य महीना होता है। मान्यता है कि इस माह में बिना किसी स्वार्थ के किए गए दान का अक्षय पुण्य प्राप्त होता है इसलिए खरमास के महीने में जितना संभव हो, जरूरतमंदों को दान करना चाहिए।

आज का पंचांग- 13 दिसंबर , 2023

Gita Jayanti: ये हैं गीता जी के वो उपदेश, जो बना सकते हैं आपको Super intelligent

आज का राशिफल 13 दिसंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल 13 दिसंबर- आसमान में जब तक सितारे रहेंगे हम एक दूसरे की सहारे रहेंगे

Tarot Card Rashifal (13th december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Budhwar Ke Upay: आज किया गया ये उपाय वैवाहिक जीवन की परेशानियों को करेगा मिनटों में दूर
 

PunjabKesari Kharmas

ये महीना भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की विशेष पूजा का माह होता है। ऐसे में आप नियमित रूप से गीता का पाठ करें। विष्णु सहस्त्रनाम पढ़ें और श्रीकृष्ण तथा विष्णु भगवान के मंत्रों का जाप करें।

खरमास में तुलसी की पूजा करने से लाभ मिलता है। शाम के समय में तुलसी के पेड़ के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की परेशानियां कम होती हैं। 

PunjabKesari Kharmas

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!