Edited By Prachi Sharma,Updated: 26 Mar, 2026 12:56 PM

Kharmas End Date 2026 :सनातन धर्म में खरमास का विशेष महत्व है। जब सूर्य देव गुरु की राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस अवधि को खरमास कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दौरान सूर्य का तेज कुछ कम हो जाता है, जिसके कारण विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Kharmas End Date 2026 :सनातन धर्म में खरमास का विशेष महत्व है। जब सूर्य देव गुरु की राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस अवधि को खरमास कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दौरान सूर्य का तेज कुछ कम हो जाता है, जिसके कारण विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। वर्ष 2026 में खरमास की समाप्ति के साथ ही खुशियों का नया सवेरा होने वाला है। आइए जानते हैं खरमास की सटीक समाप्ति तिथि और उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जिनकी किस्मत चमकने वाली है।
खरमास 2026
14 अप्रैल को मेष संक्रांति के साथ ही सौर नववर्ष का प्रारंभ होगा और एक महीने से रुके हुए सभी शुभ व मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे।

इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष राशि
खरमास खत्म होते ही सूर्य आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे। यह समय आपके लिए गोल्डन पीरियड साबित होगा। नौकरी में पदोन्नति के प्रबल योग हैं। यदि आप लंबे समय से किसी नई जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे थे, तो वह अब मिल सकती है। आय के नए स्रोत खुलेंगे। पुराने निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। अपने आत्मविश्वास का सही दिशा में उपयोग करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं। खरमास की समाप्ति आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगी। कारोबारियों के लिए यह समय विस्तार का है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है जो भविष्य में भारी मुनाफा देगी। समाज में आपका कद बढ़ेगा और अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। पिता या पिता तुल्य व्यक्तियों का आशीर्वाद लें, इससे आपकी उन्नति की गति तेज होगी।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए अप्रैल का उत्तरार्ध बहुत ही सुखद रहने वाला है। परिवार में चल रहे मनमुटाव खत्म होंगे। यदि आप नया घर या वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे, तो 14 अप्रैल के बाद शुभ मुहूर्त देखकर आगे बढ़ सकते हैं।अचानक कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझने की संभावना है। वाणी पर संयम रखें और मधुर व्यवहार से अवसरों का लाभ उठाएं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए पिछला एक महीना थोड़ा संघर्षपूर्ण रहा होगा, लेकिन अब राहत का समय है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अत्यंत शुभ है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। मानसिक तनाव दूर होगा और आप खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए यह सर्वश्रेष्ठ समय है। अपनी एकाग्रता बनाए रखें और आलस्य का त्याग करें।
