Edited By Sarita Thapa,Updated: 11 May, 2026 12:34 PM

सनातन धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार का बहुत खास महत्व है। ज्येष्ठ माह हनुमान जी की पूजा करने और आशीर्वाद प्राप्त करने क लिए बहुत खास माना जाता है। दूसरा बड़ा मंगल 11 मई, 2026 को पड़ रहा है।
Bada Mangal 2026 : सनातन धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार का बहुत खास महत्व है। ज्येष्ठ माह हनुमान जी की पूजा करने और आशीर्वाद प्राप्त करने क लिए बहुत खास माना जाता है। दूसरा बड़ा मंगल 11 मई, 2026 को पड़ रहा है। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ बजरंगबली की पूजा करने से जीवन में आने वाली हर परेशानी दूर हो जाती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। दूसरा बड़ा मंगल का दिन बहुत खास रहने वाला है क्योंकि इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। साथ ही इस दिन कई राशियों पर भी हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहेगी। तो आइए जानते हैं वो कौन सी राशियां है।
दूसरे बड़े मंगल पर बन रहे हैं खास शुभ योग
पंचांग के अनुसार, दूसरे बड़े मंगल पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन मंगल का प्रभाव और हनुमान की पूजा का संयोग हनुमान जी के भक्तों के लिए बहुत फायदेमंद रहने वाला है। माना जाता है कि इस दिन किए गए दान का बहुत खास महत्व है। साथ ही इस दिन सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करने और उनके मंत्रों का जाप करने से भय, संकट, रोग और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
किन राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा?
मेष राशि
दूसरा बड़ा मंगल मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
कन्या राशि
दूसरा बड़ा मंगल कन्या राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। घर में बड़े भाई शादी पक्की होने से मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वैपस मिल सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए दूसरा बड़ा मंगल अच्छा रहने वाला है। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। जो लोग लंबे समय से विदेष जाने का प्लान बना रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। सिंगल क्रश को अपने दिल की बात कहने के लिए दोस्तों की मदद लेंगे।