कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की जांच करेगी एस.आई.टी.

Edited By Updated: 22 Oct, 2026 11:46 AM

kolkata durga puja pandal stampede sit probe

पश्चिम बंगाल सरकार ने उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में 17 अक्तूबर को हुई भगदड़ की जांच के लिए बुधवार को 6 सदस्यीय विशेष जांच दल (एस.आई.टी.) का गठन किया।

कोलकाता (एजैंसी): पश्चिम बंगाल सरकार ने उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में 17 अक्तूबर को हुई भगदड़ की जांच के लिए बुधवार को 6 सदस्यीय विशेष जांच दल (एस.आई.टी.) का गठन किया।  इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई थी और 25 अन्य घायल हुए थे। मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनिंदिता रॉय सरस्वती की अध्यक्षता वाली एस.आई.टी. को 3 महीने के भीतर राज्य सरकार को अपनी जांच रिपोर्ट और सिफारिशें सौंपने को कहा गया है।

आदेश में कहा गया है कि एस.आई.टी. का गठन कलकत्ता हाईकोर्ट के परामर्श से किया गया है। इसमें कहा गया है कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश के अलावा, एस.आई.टी. में आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रधान सचिव, विशेष कार्य बल के पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक शामिल होंगे। इसके अलावा इसमें (एस.आई.टी. में) पश्चिम बंगाल के पुलिस प्रमुख का एक प्रतिनिधि जोकि अतिरिक्त महानिदेशक स्तर से नीचे का नहीं हो व गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग का एक प्रतिनिधि जोकि संयुक्त सचिव स्तर से नीचे का नहीं हो तथा कोलकाता स्थित राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एन.डी.आर.एफ.) का एक प्रतिनिधि शामिल होगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!