Kota MC Elections: गजब कारनामा, कोटा में भगवान हनुमान बने मतदाता, वोटर लिस्ट में लगी फोटो

Edited By Updated: 08 Sep, 2026 01:49 PM

kota mc elections

नगर निगम चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही चुनाव को लेकर रोमांच भी लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला शहर के वार्ड नंबर 29 से सामने आया है, जहां की वोटर लिस्ट में एक नाम के आगे हनुमान जी का फोटो लगा है।

कोटा (इंट): नगर निगम चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही चुनाव को लेकर रोमांच भी लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला शहर के वार्ड नंबर 29 से सामने आया है, जहां की वोटर लिस्ट में एक नाम के आगे हनुमान जी का फोटो लगा है। हालांकि, वोटर लिस्ट के तहत मतदाता का नाम जगदीश पुत्र रामचंद्र है। उसका घर भी प्रेम नगर इलाके में बताया गया है। लेकिन यहां के बी.एल.ओ. 10 दिन बाद भी जगदीश को तलाश नहीं कर पाए हैं।

बी.एल.ओ. का कहना है कि जगदीश का नाम उन्होंने नहीं जोड़ा है। यह गलती से हुआ है या जान-बूझकर किसी ने किया है, इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को कर दी गई है। वहीं, सवाल यह भी उठता है कि बिना बी.एल.ओ. की अनुमति के वोटर लिस्ट में न तो किसी का नाम जुड़ता है और न ही हटता है तो इतनी बड़ी गलती आखिर कहां से हो गई।

बी.एल.ओ. राजेश गुप्ता का कहना है कि वोटर लिस्ट के अनुसार वार्ड नंबर 29 में भाग संख्या 12 की सूची में क्रमांक 1294 पर जगदीश पुत्र रामचंद्र का नाम दर्ज है। उसकी उम्र 35 वर्ष है और पता प्रेम नगर सेकंड, कंसुआ इलाके का है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!