Kumbha Sankranti 2024: शुभ योग के साथ इस दिन मनाई जाएगी कुम्भ संक्रांति, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 Feb, 2024 06:54 AM

kumbha sankranti

हिंदू धर्म में हर माह संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। वर्तमान समय की बात की जाए तो इस दौरान सूर्य देव अभी मकर राशि में हैं और जल्द ही राशि

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kumbha Sankranti 2024: हिंदू धर्म में हर माह संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। वर्तमान समय की बात की जाए तो इस दौरान सूर्य देव अभी मकर राशि में हैं और जल्द ही राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव फरवरी माह में अपने पुत्र शनिदेव की राशि कुम्भ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस वजह से इसे कुम्भ संक्रांति बोला जाएगा। मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्य की देव की उपासना से आरोग्य जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है और समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होती है। वहीं बता दें कि इस दिन कुछ खास योग का निर्माण भी होने जा रहा है जिस वजह से इस दिन पूजा-पाठ करने से दोगुना फल प्राप्त होगा। तो चलिए जानते हैं संक्रांति की तिथि और शुभ मुहूर्त-

PunjabKesari Kumbha Sankranti

Kumbh Sankranti 2024 date कुंभ संक्रांति 2024 तिथि 
पंचांग एक मुताबिक 2024 में 13 फरवरी मंगलवार के दिन सूर्य देव दोपहर 3 बजकर 54 मिनट पर शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। इस आधार पर कुंभ संक्रांति का पर्व 13 फरवरी को मनाया जाएगा। 

PunjabKesari Kumbha Sankranti

Auspicious yoga शुभ योग
कुंभ संक्रांति के दिन  साध्य योग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग सुबह से लेकर रात 11 बजकर 45 मिनट तक है। बता दें कि इस योग में महादेव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

Sarvartha Siddhi Yoga सर्वार्थ सिद्धि योग
सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7 बजकर 02 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इसी दौरान रवि योग भी बन रहा है। कहते हैं इस योग में निर्माण करने से कुंडली में सूर्य तो मजबूत होता ही है और साथ में मनचाही मनोकामना भी पूर्ण हो जाती है। 

PunjabKesari Kumbha Sankranti

Maha Punya period of Kumbh Sankranti कुंभ संक्रांति का महापुण्य काल
महापुण्य काल दोपहर 2 बजकर 02 मिनट से शुरू होगा और 03 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। 13 फरवरी को कुंभ संक्रांति का महापुण्य काल 1 घंटा 51 मिनट का है। 

Donate this on Kumbh Sankranti कुंभ संक्रांति पर करें ये दान 
कुंभ संक्रांति के दिन सूर्य देव से जुड़ी वस्तुओं का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन गुड़, लाल फूल, लाल वस्त्र, तांबा, तिल आदि का दान किया जा सकता है। ऐसा करने से करियर में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं और साथ में पिता का प्यार और साथ मिलता है।

PunjabKesari Kumbha Sankranti

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!