Edited By Sarita Thapa,Updated: 24 Aug, 2025 10:54 AM
Leo 2025 Prediction: सिंह राशि पर शनि की ढैया भी चल रही है जिसमें कई बार बनते बनते काम अटक भी जाते हैं लेकिन अब अगले साढ़े चार महीने सिंह राशि वालों के लिए गजब के रहने वाले हैं यानी 31 दिसंबर तक का समय सिंह राशि वालों के कई सपने पूरे करने वाला है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Leo 2025 Prediction: सिंह राशि पर शनि की ढैया भी चल रही है जिसमें कई बार बनते बनते काम अटक भी जाते हैं लेकिन अब अगले साढ़े चार महीने सिंह राशि वालों के लिए गजब के रहने वाले हैं यानी 31 दिसंबर तक का समय सिंह राशि वालों के कई सपने पूरे करने वाला है। ग्रहों की यह चाल सिंह राशि वालों को निराशा से भी बाहर निकालेगी और कई बड़ी सफलताएं भी देगी।
इसलिए सिंह राशि वालों के लिए जिनका लिओ जोडियक साइन है। जिन लोगों का नाम मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे से शुरू होता है उनकी सिंह राशि होती है। अब 31 दिसंबर 2025 तक का समय सिंह राशि वालों के लिए कई मोर्चों पर बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपकी लव लाइफ में, आपके कैरियर में, आपके बिजनेस में और जिंदगी में कुछ बड़ा होने वाला है। कुछ ऐसी घटनाएं भी आपके साथ होगी जो आपको रोमांचित करेंगी। तो आइए जानते हैं इन साढ़े चार महीनों के दौरान कौन से बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। कब-कब ग्रहण लगेगा और उसका सिंह राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, पूरा लेखा-जोखा मेरे इस वीडियो में आपको मिलेगा।
ग्रहों के खेल की शुरुआत नवग्रह में गुरु का दर्जा हासिल बृहस्पति की चाल से करते हैं। देवगुरु बृहस्पति इस समय मिथुन राशि में ही गोचर कर रहे हैं और वह अतिचारी अवस्था में है यदि तीन गुना तेज रफ्तार में चल रहे हैं। 2025 को देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि से कर्क राशि में जाएंगे जो देवगुरु बृहस्पति की उच्च राशि है। उच्च राशि में आकर बृहस्पति हमेशा परम बलशाली हो जाते हैं। 11 नवंबर को गुरु कर्क राशि में वक्री अवस्था में चले जाएंगे, यानि उल्टी चाल चलेंगे। फिर साल के अंत में 5 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति उल्टी चाल में ही फिर से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यानी अगले 180 दिन देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि वालों के लाइफ पर जबरदस्त असर डालने वाले हैं।
देव गुरु बृहस्पति के बाद अब शनि देव की बात करते हैं। शनि देव 13 जुलाई से उल्टी चाल चल रहे हैं यानी रेट्रोग्रिड हैं। 28 नवंबर 2025 तक शनि वक्री अवस्था में रहेंगे और सिंह राशि भी शनि के प्रभाव से अछूती नहीं रहेगी। राहु और केतु यह दोनों ग्रह इस साल अब कोई राशि परिवर्तन नहीं करने वाले। राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करते रहेंगे. लेकिन इन चार महीना के दौरान सूर्य 4 बार राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल, बुध, शुक्र का राशि परिवर्तन तीन से चार बार होगा। चंद्रमा तो हर अढ़ाई दिन के बाद अपनी राशि बदल लेते हैं.
7 सितंबर को चंद्र ग्रहण और 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा. यह दोनों ग्रहण भी सिंह राशि वालों की लाइफ पर असर डालेंगे। ग्रहों का यह परिवर्तन 31 दिसंबर तक सिंह राशि वालों की जिंदगी के अलग-अलग पहलू पर गहरा असर डालने वाला है। अगस्त से अक्टूबर के बीच अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। सितंबर और अक्टूबर के समय आप शेयर मार्केट में भी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं या नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में अगर को मामले चल रहे हैं तो आपको बहुत बड़ी राहत मिल सकती है। इस अवधि के दौरान आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिलता हुआ भी दिखाई दे रहा है।
पारिवारिक जीवन में सुख शांति और समृद्धि बने रहेगी। परिवार में किसी शुभ कार्य या समारोह का आयोजन हो सकता है। घर के बुजुर्गों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आप भावनात्मक तौर पर और मजबूत होंगे। स्वास्थ्य के मामले में यह समय काफी संतुलित रहने वाला है। बृहस्पति का प्रभाव आपके जीवन शैली को और बेहतर बनाएगा लेकिन डायबिटीज, गैस्टिक की समस्या थोड़ा परेशान भी कर सकती है। मोटापे से बचने के लिए एक्सरसाइज करें और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
स्टूडेंट्स के लिए भी समय बहुत शानदार रहने वाला है। कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। विदेश में जाकर पढ़ाई करने के मौके भी मिल सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से दिसंबर 2025 तक का समय सिंह राशि वालों के लिए काफी पॉजिटिव रहने वाला है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी रोमांस के मौके मिलेंगे। पार्टनर के साथ आपकी और इमोशनल अटैचमेंट होगी. एक दूसरे की फिलिंग्स को समझेंगे. अगर तलाकशुदा है तो जीवन में कोई नया पार्टनर भी दस्तक दे सकता है।
उपाय
गुरुवार यानी थर्सडे के दिन कोई ना कोई पीले रंग का वस्त्र पहने या जेब में पीले रंग का रुमाल रखें और किसी धार्मिक स्थल पर केले का दान करें। जरूरतमंदों को भोजन कारण और बच्चों को स्टेशनरी यानी शिक्षा सामग्री का दान करें।
दिसंबर 2025 तक आप कई क्षेत्रों में बहुत सराहनीय कार्य करेंगे और लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेंगे। आपको अपने कामकाज की गतिविधियों के अलावा धर्म और अध्यात्म से जुड़ी गतिविधियों में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। नया घर और नया वाहन खरीदने का आपका सपना पूरा होगा।
अपने पार्टनर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे। आपको मेहनत का लाभ मिलेगा। राशि वालों को पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक हर मोर्चे पर सफलता देंगे और सिंह राशि वालों के कई अटके हुए काम अब बनने लगेंगे। भाग्य के बंद दरवाजे खुलते चले जाएंगे।
शनि देव आपकी कई इच्छाएं पूरी करने वाले हैं और देवगुरु बृहस्पति आपको कई नए आईडिया देने वाले हैं जो आपके करियर और बिजनेस के लिए काफी लाभकारी साबित होंगे।
करियर को नया बूस्ट मिल सकता है। बिजनेस में कोई नया आईडिया आ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके सीनियर आपकी मेहनत से परेशान होकर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
इनकम के नए साधन भी बनेंगे और करियर तथा बिजनेस में आपके द्वारा बनाई गई रणनीति बहुत कारगर साबित होगी. पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिलेगा और लंबे समय से चली आ रही परेशानी भी समाप्त हो सकती है। पुरानी इन्वेस्टमेंट कभी आपको अब लाभ मिलेगा और अटका हुआ धन भी वापस पाने में आप कामयाब रहेंगे।
गुरमीत बेदी
9418033344