लव राशिफल 28 अक्टूबर- तेरे गीले-गीले होठों की सरगम पी लूं

Edited By Updated: 27 Oct, 2025 02:09 PM

love daily rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज दिल की बात जुबां पर लाने का सही समय है। लंबे समय से किसी को पसंद कर रहे हैं तो संकेत दें, सफलता की संभावना

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज दिल की बात जुबां पर लाने का सही समय है। लंबे समय से किसी को पसंद कर रहे हैं तो संकेत दें, सफलता की संभावना प्रबल है। दांपत्य जीवन में साथी की थकान को समझें, सहानुभूति दिखाएं।
उपाय- मां भुवनेश्वरी को चंदन का तिलक करें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम संबंधों में भरोसा बढ़ेगा। पुरानी गलतफहमियां खत्म होंगी। अविवाहित जातक किसी मित्र के माध्यम से खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। पुराने रिश्ते में नई ऊर्जा लौटेगी।
उपाय- बेसन से बनी कोई भी वस्तु खाएं और परिवार को भी खिलाएं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज का दिन रोमांटिक बातचीत से भरा रहेगा लेकिन शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। किसी बात को लेकर साथी को गलत न समझें। छोटी बहस बड़े झगड़े में बदल सकती है।
उपाय- आज बैंगन न खाएं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) दिल की गहराइयों में छिपी भावनाएं उभरेंगी। प्रेमी का व्यवहार आपको सुरक्षा का एहसास देगा। दांपत्य जीवन में कोई छोटा सा सरप्राइज रिश्ता और मजबूत करेगा। अकेले हैं तो कोई पुराना परिचित दिल को छू सकता है।
उपाय- हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाएं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आपका आत्मविश्वास आज आकर्षण का केंद्र रहेगा। प्रेम प्रस्ताव देने के लिए दिन अनुकूल है। विवाहित जातकों को साथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। पुराने वादों को निभाने का समय है।
उपाय- शिव पार्वती का नाम लाल रंग से लिख कर उसे घर के मंदिर में रखें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) विचारों की गंभीरता आज रिश्ते में गहराई लाएगी। हालांकि, अत्यधिक विश्लेषण प्रेम को बोझिल बना सकता है। सहज रहें और साथी के दृष्टिकोण को स्वीकार करें। रोमांटिक यात्रा की योजना बन सकती है।
उपाय- नवदुर्गा को नैवेद्य का भोग लगाएं। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज प्रेम जीवन में सौंदर्य और संतुलन रहेगा। शुक्र आपकी राशि के स्वामी होने के कारण रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। पार्टनर से उपहार या सरप्राइज़ मिलने की संभावना है। अविवाहित जातक किसी मनमोहक व्यक्ति से प्रभावित होंगे।
उपाय- माता सरस्वती की फोटो घर के मंदिर में लगाएं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) भावनाओं की गहराई और ईर्ष्या दोनों बढ़ सकती हैं। अपने साथी पर अधिक नियंत्रण की कोशिश न करें। किसी पुराने रिश्ते की यादें मन को उदास कर सकती हैं पर आगे बढ़ना ही बेहतर है।
उपाय- भगवान विष्णु के मंदिर जाएं। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज प्रेम में खुलेपन और समझ की जरूरत है। साथी के विचारों का सम्मान करें। प्रेम यात्रा या आउटिंग का योग है। अविवाहित जातक ऑनलाइन किसी से जुड़ सकते हैं लेकिन भरोसा धीरे-धीरे बनाएं।
उपाय- ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं मंत्र का जाप करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) रिश्तों में स्थिरता का समय है। साथी से जुड़े किसी निर्णय पर परिवार का समर्थन मिलेगा। सिंगल जातक किसी जिम्मेदार व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो भविष्य के लिए उपयुक्त साबित होगा।
उपाय- लाल मुंह वाला बन्दर घर में रखें, संभव न हो तो कोई फोटो भी रख सकते हैं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे प्रेम जीवन में भावनात्मक स्पष्टता आएगी। साथी से खुलकर बात करें, जो बातें मन में दबा रखी थीं, उन्हें साझा करें। आज किया गया संवाद रिश्ते को नई दिशा देगा।
उपाय- घर में कपूर का धुआं दें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) दिल और दिमाग के बीच खींचतान रहेगी। पुराने प्रेम की वापसी हो सकती है लेकिन निर्णय भावनाओं के बजाय अनुभव से लें। विवाहित जातकों को साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
उपाय- पानी में शहद मिलाकर पीएं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!