लव राशिफल 23 अप्रैल- पल भर के लिए हमे कोई प्यार कर ले, झूठा ही सही

Edited By Updated: 23 Apr, 2026 01:27 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) लव लाइफ आनंदमय रहेगी। प्यार का इज़हार कर बात शादी तक पहुंच जाएगी। जीवनसाथी की

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) लव लाइफ आनंदमय रहेगी। प्यार का इज़हार कर बात शादी तक पहुंच जाएगी। जीवनसाथी की तलाश समाप्त होगी और लाइफ में नए रंग भर जाएंगे। 

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)  आज कोई आपसे आकर्षित होकर इजहार ए मोहब्बत करेगा। कपल्स को अपने प्यार में गहराई महसूस होगी, रिश्ता पहले से भी अधिक मजबूत होगा। गृहस्थ का भरोसा भी बढ़ेगा। 

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आपके और साथी के बीच का प्यार सिर चढ़ कर बोलेगा, एक-दूसरे से दिल खोल कर रोमांस करेंगे। सिंगल की लव लाइफ आरंभ करने की इच्छा पूरी होगी।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) इस राशि के जातकों के जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति आएगा जो आपकी लव लाइफ में आग लगाने का काम करेगा। विवाहित लोग बेडरुम में एक-दूसरे को संतुष्ट करेंगे। सिंगल को अकेलापन तड़पाएगा। 

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) विवाहित लोगों के बीच नज़दीकियां बढ़ेंगी और एक दूसरे के करीब आकर प्यार का भरपूर मज़ा लेंगे। कपल के बीच चल रही अनबन खत्म होने की संभावना है। अपने शब्दों का सोच कर इस्तेमाल करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) कन्या राशि के जो लोग साथी की खोज कर रहे हैं उनकी तलाश आज पूरी होगी और शादी तक बात पहुंच जाएगी। मैरिड कपल लांग ड्राइव पर जाएंगे। अन्य की लव लाइफ रंगीन रहेगी।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज आपका दिन बेहद ही खुशनुमा रहेगा। साथी की बाहों में जन्नत सा महसूस करेंगे। बात करें सिंगल की तो वह घर बैठ कर ही सोशल नेटवर्किंग साइट पर फ्लर्टिंग का मजा लेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) विवाहित लोग साथी का बेसब्री से इंतज़ार करेंगे लेकिन इच्छाओं को दबाना पड़ेगा। पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे लेकिन स्वास्थ्य का ख़्याल रखें। सिंगल लव लाइफ का मज़ा लेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज सिंगल किसी के प्यार में गुम नजर आएंगे। दिल और दिमाग उनके बारे में ही सोचता रहेगा। साथी सरप्राईज पाकर आप पर प्यार लुटाएंगे। लव लाइफ में मोहब्बत का नशा सिर चढ़कर बोलेगा।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) बात करें मकर राशि के जातकों की तो वह नए रिश्ते की शुरुआत करेंगे। जिसमें खूब आनंद का अनुभव करेंगे। अन्य की लव लाइफ सामान्य रहेगी। सिंगल की शादी के योग हैं। 

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) प्रेमी से उपहार मिलेगा। पार्टनर को आपकी मदद से बड़ा फायदा होगा। प्रेम जीवन सुख-शांति से भरपूर रहेगा। जो लोग किसी को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अनुकूल है। 

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) रोमांस के मामले में आज का दिन अच्छा है, मनचाहा लुत्फ लूटेंगे। सिंगल की मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है, लव लाइफ का आरंभ होगा। गृहस्थ घर वालों का ध्यान रखने में व्यस्त रहेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!