Edited By Sarita Thapa,Updated: 10 Aug, 2026 10:49 AM

हिंदू धर्म में सावन माह का बहुत खास महत्व है। श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। नाग पंचमी का दिन नाग देवताओं की पूजा के लिए समर्पित होता है।
Nag Panchami 2026 : हिंदू धर्म में सावन माह का बहुत खास महत्व है। श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। नाग पंचमी का दिन नाग देवताओं की पूजा के लिए समर्पित होता है। माना जाता है कि इस दिन नाग देवताओं की पूजा करने और उन्हें दूध पिलाने से शिव जी की विशेष कृपा बनी रहती है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वर्ष 2026 में नाग पंचमी का पर्व बेहद खास रहने वाला है क्योंकि यह दिन सोमवार को पड़ रहा है। भगवान शिव के प्रिय वार सोमवार और सावन मास का संयोग इस पर्व के आध्यात्मिक फल को कई गुना बढ़ा देता है। तो आइए जानते हैं नाग पंचमी के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-
नाग पंचमी 2026 कब है?
साल 2026 में नाग पंचमी 17 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। पंचमी तिथि की शुरुआत 16 अगस्त की शाम 4 बजकर 55 मिनट से होगी और इसका समापन 17 अगस्त की शाम 5 बजे होगा।
नाग पंचमी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त
नाग पंचमी पर पूजा के लिए सुबह का समय शुभ माना जाता है। साल 2026 में नाग पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजे से 8 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। पूजा के लिए कुल समय 2 घंटे 10 मिनट का है।
नाग पंचमी पूजा विधि
नाग पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र का धारण करें।
उसके बाद घर के मंदिर की सफाई करने के बाद गंगाजल का छिड़काव करें और व्रत का संकल्प लें।
फिर एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर नाग देव की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
अब नाग देवताओं को रोली, हल्दी, अक्षत, चंदन, दूर्वा और सुगंधित पुष्प अर्पित करें।
उसके बाद नाग देव को कच्चा दूध, भुना हुआ धानऔर मिठाई का भोग लगाएं।
अंत में धूप-दीप जलाकर नाग देवता की आरती करें और उनके मंत्रों का जाप करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ