लव राशिफल 6 मई- देखा ज़माना सारा भरम है, इश्क इबादत, इश्क करम है
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 May, 2026 07:06 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) अपने रिश्ते को मजबूत और खूबसूरत बनाए रखने के लिए खुद से भी प्रयास करें। हर
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) अपने रिश्ते को मजबूत और खूबसूरत बनाए रखने के लिए खुद से भी प्रयास करें। हर समय साथी से उम्मीद करना ठीक नहीं है। एकतरफा रिश्ते ज्यादा दिन तक नहीं चलते।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) स्वस्थ रिश्ता चाहते हैं तो एक दूसरे की निजता का सम्मान करें। अधिक सवाल-जवाब करने की अपनी आदत पर लगाम लगाएं। तभी मधुर संबंधों का आनंद ले सकेंगे।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज पार्टनर आपके साथ रोमांटिक बातें करेंगे, जिससे चारों तरफ रोमांस का माहौल बना रहेगा। दोनों एक-दूसरे के मोहपाश में बंधी रहेंगे। सिंगल को अपने क्रश से बात करने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ेंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज मैरिड लोगों की लव लाइफ में एक बड़ा बदलाव आ सकता है। जो आपके लिए सकारात्मक साबित होगा। लेकिन बात करें प्रेमियों की तो उनके लिए दिन अनुकूल नहीं है। ध्यान रखें किसी तरह ही बहस में न पड़ें वरना रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आप अपने चारों तरफ रोमांस का माहौल देखेंगे। लव लाइफ को एन्जॉय करने के लिए रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। सिंगल अपने अकेलेपन से बोर हो जाएंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज किसी दूसरे की लड़ाई का असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है। साथी से कुछ भी कहने से पहले उनकी बात सुनें, बेवजह किसी बात को लेकर बखेड़ा खड़ा न करें।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज सोशल नेटवर्किंग साइट पर आप भटक सकते हैं। छोटी सी गलती रिश्ते में दरार पैदा कर सकती है। ईमानदारी मजबूत रिश्ते का मूल मंत्र है।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज सारे कामों को छोड़कर साथी आपके साथ समय बिताने को बेताव रहेंगे। रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल क्रश को प्रपोज करने का प्लान बनाएंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज परिवार वालों कि तरफ से सिंगल के प्यार को हरी झंडी मिलेगी। एक-दूसरे के साथ नमकीन टाइम स्पेंड कर जिंन्दगी का भरपूर मज़ा लेंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी के साथ नोंकझोंक होने के चांसेस हैं। पार्टनर को स्पेस दें, जिससे उन्हें अपने मन की करने का भी मौका मिले अन्यथा दोनों को घुटन महसूस होने लगेगी।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी मीठी बातों से यह एहसास दिलाएंगे कि वह आपसे कितना प्यार करते है, उनके नमकीन प्यार को रूह तक महसूस करेंगे। सिंगल क्रश के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज काम की व्यस्तता के चलते साथी को समय देने में नाकाम रहेंगे, यह जुदाई भरे पल काटने मुश्किल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सिंगल की तरफ कोई आकर्षित हो सकता है।