Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Oct, 2026 01:01 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ में खुशी की तीव्र अनुभूति होगी, जिसे दोनों मिलकर एंजॉय करेंगे। सिंगल को थोड़ी
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ में खुशी की तीव्र अनुभूति होगी, जिसे दोनों मिलकर एंजॉय करेंगे। सिंगल को थोड़ी घबराहट के साथ तुरंत आकर्षण जैसा महसूस होगा।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी के साथ किसी बात को लेकर बड़ा झगड़ा हो सकता है। लव लाइफ में ठंडापन रहेगा। सिंगल एक्स के साथ हुई अचानक मुलाकात से परेशान रहेंगे।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज वर्क प्लेस पर किसी से संबंध बनाने के लिए मन आतुर रहेगा। सपनों की हसीन दुनिया में खोए रहेंगे। सिंगल भावुक प्रेम जाल से बाहर निकलेंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) प्रेम संबंधों में नजदीकियां तो रहेंगी लेकिन एक्स की प्यारी यादें पीछा नहीं छोड़ेंगी। सिंगल अपने दिलफेंक रवैये की वजह से घर वालों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) दूसरों की बातों में आकर साथी आप पर शक कर सकते हैं, जिस कारण रिश्ते में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। सिंगल क्रश के साथ अकेले में समय बिताने का मौका ढूंढेंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) साथी आज पूरे रोमांस के मूड में रहेंगे लेकिन खुद के लिए समय निकालने में असमर्थता बनी रहेगी। सिंगल एक्स के साथ बिताए पलों को सोचकर बहुत दुखी होंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज प्यार और रोमांस के लिए बहुत अच्छा समय है। साथी की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। सिंगल का किसी खास के लिए बढ़ रहा प्यार मुसीबत को न्यौता दे सकता है।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी आपके साथ समय बिताकर, रिश्ते में बढ़ रही दूरियों को मिटाने की कोशिश करेंगे। सिंगल के विवाह की तारीख तय हो सकती है।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। रिलेशनशिप से जुड़ी नकारात्मकता को दूर करने का प्रयास सफल रहेगा। सिंगल एक्स के साथ मिलकर फिर से नई शुरुआत करेंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) लव रिलेशनशिप में आ रहे उतार-चढ़ाव पर ध्यान दें अन्यथा संबंध विच्छेद होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति सहयोग और मान-सम्मान की भावना बनाए रखेंगे।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज एक-दूसरे की कमजोरियों को समझने की कोशिश करेंगे, जिससे प्यार और अपनापन बढ़ेगा। सिंगल अपने रिलेशनशिप के निर्णय फिलहाल घरवालों को लेने दें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) पुराने प्यार से मुलाकात दिन को खुशनुमा व तरोताजा बनाएगी। प्रेमी युगल को एकांत में मुलाकात का मौका मिलेगा। मैरिड कपल्स के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।