Aaj Ka Good Luck (10th July 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Edited By Updated: 10 Jul, 2026 08:15 AM

aaj ka good luck

मेष राशि वालों आज आपका अधिक समय यात्रा में बीतेगा। किसी से बात करते समय विनम्रता बनाए रखें, लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें।

मेष राशि वालों आज आपका अधिक समय यात्रा में बीतेगा। किसी से बात करते समय विनम्रता बनाए रखें, लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। इस राशि के बिल्डर्स को किसी नये प्रोजेक्ट से लाभ हो सकता है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

गुडलक उपाय- माता-पिता की सेवा करें। 

वृष राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में किसी से बहस हो सकती है। घर के कार्यो को लेकर मन परेशान रह सकता है। आज आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने घर आ सकता है। घर का माहौल ठीक रहेगा। बच्चे  अपनी माता पिता के काम में मदद करेंगे। 

गुडलक उपाय- मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें। 

मिथुन राशि वालों आज आपको धैर्य रखने की ज़रूरत है। अपने माता पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करें। जीवनसाथी के साथ घर पर मूवी का लुत्फ उठा सकते हैं। बच्चे खेलकूद में समय व्यतीत करेंगे। पेट दर्द की समस्या हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

गुडलक उपाय- ईष्ट देव का स्मरण करें। 

कर्क राशि वालों आज की शुरुआत अच्छी रहेगी। आय में बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ आज आप कहीं घूमने का प्लान  बना सकते है। बच्चे पूरा दिन मस्ती करेंगे। बड़े भाई बहन के  साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

गुडलक उपाय- पार्टनर को गुलाबी वस्तुएं गिफ्ट में दें।

सिंह राशि वालों आज गृहस्थ जीवन आनन्द से भरा रहेगा। परिवार में भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वर्किंग लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ मजेदार समय बीतेगा। बड़े बुजुर्ग अपनी सेहत का ध्यान रखें। कमर दर्द की तकलीफ रहेगी।

गुडलक उपाय- कच्ची हल्दी का स्पर्श करें।

कन्या राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। मार्केटिंग  से जुड़े लोग परेशान हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। घर के बड़ो के साथ बहस हो सकती है। लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। सेहत की बात करें तो सेहत उत्तम रहेगी।

गुडलक उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें। 

तुला राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे।अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह संबंधी कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत उत्तम रहेगी।

गुडलक उपाय- मां पार्वती के नामों का जाप करें। 

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन मिलाजुला रहेगा।  मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। नकारात्मक विचार अपने ऊपर हावी न होने दें। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

गुडलक उपाय- शिवलिंग का दूध  से अभिषेक करें। 

धनु राशि वालों आज दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करें। नए काम को शुरू करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। बच्चों को अपने माता पिता का सहयोग मिलेगा। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। कब्ज व गैस की वजह से पेट में दर्द की शिकायत रहेगी।

गुडलक उपाय- गणेश जी के मंत्रों का जाप करें। 

मकर राशि वालों आज का दिन उतार- चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखें। नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ गलतफहमी हो सकती है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई की तरफ ध्यान दें। मानसिक तनाव रहेगा।

गुडलक उपाय- घर से कुछ मीठा खाकर निकलें। 

कुंभ राशि वालों कमीशन संबंधी कार्यों में सावधानी रखने की आवश्यकता है। छोटी सी गलती से बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी से बातचीत करते वक्त शब्दों का ध्यान रखें। नहीं तो संबंध खराब हो सकते हैं। शाम को मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

गुडलक उपाय- मां दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें।

मीन राशि वालों आज दिन ठीक- ठाक रहेगा। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। पति- पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तकरार रहेगी। बाहरी खान पान से परहेज करें। पेट दर्द की तकलीफ रहेगी।

गुडलक उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!