Magh Month 2023 Vrat List: ये हैं माघ माह में आने वाले व्रत-त्यौहार, पढ़ें पूरी List

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Jan, 2023 07:20 AM

magh month

7 जनवरी संवत 2079, वर्ष 2023 से माघ मास की शुरुआत हो गई है। हिंदू धर्म में माघ मास को बहुत ही महत्वपूर्ण दर्जा दिया गया है। इस महीने में किया गया पूजा-पाठ, स्नान-दान, व्रत, जप और साधना कभी भी विफल नहीं जाता बल्कि

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Magh Month 2023: 7 जनवरी संवत 2079, वर्ष 2023 से माघ मास की शुरुआत हो गई है। हिंदू धर्म में माघ मास को बहुत ही महत्वपूर्ण दर्जा दिया गया है। इस महीने में किया गया पूजा-पाठ, स्नान-दान, व्रत, जप और साधना कभी भी विफल नहीं जाता बल्कि दोगुना फल मिलता है। इस महीने में बहुत सारे व्रत और त्यौहारों का आगमन हो रहा है। साथ में ग्रह भी अपनी चाल बदलेंगे। मकर संक्रांति से लेकर एकादशी, लोहड़ी सारे बड़े त्यौहार इसी महीने में आएंगे। तो चलिए जानते हैं कि इस पवित्र महीने में कौन-कौन से त्यौहार आएंगे:

PunjabKesari Magh Month 2023 Vrat List

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Magh Month 2023 Vrat & Festival List in Hindi

10 जनवरी 2023 - सकट चौथ, तिलकुटा चतुर्थी

सकट चौथ - सकट का अर्थ है संकट, इस दिन गणेश जी ने सभी देवी-देवतओं का संकट दूर किया था। यह साल की सबसे बड़ी चतुर्थी में से एक है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं, इसे तिलकुटा चतुर्थी भी कहा जाता है।

14 जनवरी 2023 - लोहड़ी
लोहड़ी का त्यौहार पंजाब में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। मुख्य तौर से ये दिन फसल की कटाई और नई फसल से जुड़ा होता है। लोहड़ी के दिन लोग लकड़ियों को इकट्ठा करके आग में जलाते हैं और फिर उसमें  गुड़, तिल और गजक चढ़ाते हैं।

15 जनवरी 2023- मकर संक्रांति, सूर्य उत्तरायण, पोंगल, कालाष्टमी
मकर संक्रांति - मकर संक्रांति का पर्व सूर्य को समर्पित है। इसे साल की सबसे बड़ी संक्रांति कहा जाता है। अलग-अलग राज्यों में इसे विभिन्न नामों से बुलाया जाता है।

18 जनवरी 2023 - षटतिला एकादशी व्रत
षटतिला एकादशी - इस एकादशी के नाम में ही तिल हैं यानि इस दिन तिल का बहुत ही महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है।

19 जनवरी 2023- प्रदोष व्रत
प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है और यह भोलेनाथ का सबसे प्रिय दिन होता है।

20 जनवरी 2023 - मासिक शिवरात्रि व्रत
माघ शिवरात्रि के दिन भगवान शिव-पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा करने से वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानी दूर हो जाती है।

PunjabKesari Magh Month 2023 Vrat List

21 जनवरी 2023 - मौनी अमावस्या
मान्यताओं के मुताबिक इस दिन मौन रह कर व्रत रखने से कई गुना फल मिलता है।

22 जनवरी 2023- माघ गुप्त नवरात्रि शुरू
गुप्त तरीके से मां देवी के 9 रूपों की पूजा की जाती है। बड़े-बड़े महापुरुष इस गुप्त नवरात्री में पूजा करके बड़ी सिद्धि हासिल कर लेते हैं। ये 22 जनवरी से आरंभ होंगे और 30 जनवरी को समाप्त होंगे।

26 जनवरी 2023- बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
26 जनवरी को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा करने से मां सबको ज्ञान और विद्या का वरदान देती है और साथ में बसंत पंचमी के दिन पतंग उड़ाने का भी बहुत महत्व है।  

PunjabKesari Magh Month 2023 Vrat List

1 फरवरी 2023 - जया एकादशी
जया एकादशी व्रत करने से बड़े से बड़े पापों का नाश हो जाता है और अंत में व्यक्ति मोक्ष को प्राप्त करता है।

5 फरवरी 2023 (रविवार) - माघ पूर्णिमा
माघ महीना समाप्त- इस दिन  चंद्रमा और लक्ष्मी-नारायण की पूजा करने का विधान है।  

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!