Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर बनेंगे ढेरों योग, इस समय पर करें शिव जी की पूजा, पूरी होगी हर इच्छा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Mar, 2024 01:50 PM

mahashivratri

भोले बाबा को प्रसन्न करने का सबसे बड़ा त्यौहार महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाए जाने का विधान है। इस वर्ष यह 8 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को आ रहा है। हर शिव भक्त इस पावन दिन का बेसब्री से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mahashivratri 2024: भोले बाबा को प्रसन्न करने का सबसे बड़ा त्यौहार महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाए जाने का विधान है। इस वर्ष यह 8 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को आ रहा है। हर शिव भक्त इस पावन दिन का बेसब्री से इंतजार करता है। लोक किंवदंतियों के अनुसार इस रोज भगवान शिव और माता पार्वती विवाह बंधन में बंधे थे। शिव-पार्वती के मंगलमय विवाह के अवसर पर देव, गंधर्व, यक्ष, असुर समेत संसार के सभी जीव शामिल हुए थे। तभी से हर साल यह दिन महाशिवरात्रि के रुप में मनाया जाता है। आज भी धरती वासी इस शुभ मौके पर शिव विवाह का आयोजन कर भक्ति और प्रेम के रंग में रंगे देखे जाते हैं।

हिंदू पंचांग की मानें तो वर्ष 2024 में महाशिवरात्रि बहुत ही शुभ घड़ी में आ रही है। इस तिथि पर बहुत सारे दुर्लभ योग बनने जा रहे हैं। शिव भक्ति से मन की हर इच्छा पूरी करने के साथ-साथ महापुण्य की प्राप्ति होगी। आप भी सुख और वैभव से अपनी झोली भरना चाहते हैं तो जानें शुभ योगों के बारे में-

PunjabKesari Mahashivratri

Mahashivratri auspicious yoga महाशिवरात्रि शुभ योग
शिव योग- इस योग का आरंभ 8 मार्च 2024 की प्रात: 4:46 से आरंभ होकर 9 मार्च 2024 को देर रात 12:46 पर समाप्त होगा। शिव जी से संबंधित इस योग में महाशिवरात्रि का उत्सव मनाया जाएगा। जो शिव कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत मंगलमय है। विद्वान कहते हैं की इस दौरान  शिव पूजा करने वाले की पुकार भोले बाबा तक बहुत जल्दी पहुंचती है।

Siddha yoga सिद्ध योग- इस योग का आरंभ 9 मार्च 2024 की देर रात 12:46 से शुरू होगा और सूरज ढले 8:32 मिनट तक रहेगा। किसी भी तरह की सिद्धि प्राप्ति के लिए यह योग बहुत उत्तम है। इसके साथ-साथ यह योग निशिता काल मुहूर्त में आ रहा है। इस अंतराल में शिव अराधना करने से आपकी पूजा सिद्ध मानी जाएगी। जिस भी पूजा पद्धति के द्वारा आप भोलेनाथ की उपासना इस योग में करेंगे वह सिद्धी को प्राप्त होगी।

PunjabKesari Mahashivratri
Sarvartha Siddhi Yoga सर्वार्थ सिद्धि योग- इस योग का आरंभ 8 मार्च 2024 की प्रात: 6:38 से आरंभ होगा और 10:41 तक रहेगा। यह योग सभी कामों में कामयाबी देने वाला है। महाशिवरात्रि वाले दिन इस योग में पूजा करने से सभी काम सफल होंगे।

Mahashivratri puja auspicious time महाशिवरात्रि पूजा शुभ मुहूर्त
Mahashivratri महाशिवरात्रि- 8 मार्च शुक्रवार 2024
Nishita Kaal first puja auspicious time निशिता काल प्रथम पूजा मुहूर्त - 9 मार्च 2024 की देर रात 12:07 से लेकर 12:56 तक।
Total duration of Nishita period निशिता काल की कुल अवधि- 49 मिनट रहेगी।
Auspicious time for first puja रात्रि प्रथम पूजा का शुभ मुहूर्त- 8 मार्च 2024 की शाम 6:25 से लेकर 9:28 तक।
Auspicious time for second puja रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा का शुभ मुहूर्त- 8 मार्च 2024 की रात 9:28 से लेकर 9 मार्च 2024 की देर रात 12:31 मिनट तक।
Auspicious time for third puja रात्रि तृतीय प्रहर पूजा का मुहूर्त- 9 मार्च 2024 की देर रात 12:31 से लेकर सुबह 3:34 तक।
Auspicious time for fourth puja रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा का मुहूर्त- 9 मार्च 2024 की सुबह 3:34 से लेकर सुबह 6:37 तक।

PunjabKesari Mahashivratri

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!