Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर इन चीजों को जल में मिलाकर सूर्य को दें अर्घ्य, खुल जाएगा सोया हुआ भाग्य

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Jan, 2024 07:33 AM

makar sankranti

सनातन धर्म में हर माह में आने वाले व्रत-त्योहर का बहुत महत्व है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं तो इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Makar Sankranti: सनातन धर्म में हर माह में आने वाले व्रत-त्योहर का बहुत महत्व है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं तो इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल सूर्य मकर राशि में रात 2 बजकर 43 मिनट पर प्रवेश करेंगे इसलिए मकर संक्रांति का त्योहार 14 की जगह 15 को मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान, दान और पूजा-पाठ क विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने के बाद सूर्य को अर्घ्य देने से व्यक्ति को हर परेशानी से छुटकारा मिल जाता है। व्यक्ति के भाग्य खुल जाते हैं और सफलता कदम चूमती है। इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन कुछ खास उपाय करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं इस दिन किन उपायों को करना लाभदायक रहेगा।

PunjabKesari Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। साफ वस्त्र धारण करें। फिर तांबे के लोटे में कुमकुम डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें और उनके 12 नामों के साथ इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र- ॐ सूर्याय नम:

शुभ फलों की प्राप्ति के लिए मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा करते समय उन्हें कंडेल या लाल रंग के पुष्प अर्पित करें। साथ ही सूर्य के इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र- ॐ हूं सूर्याय नम:

समाज में मान-सम्मान में वृद्धि के लिए सूर्य देव को जल अर्पित करते समय उसमें लाल चंदन, काला तिल और गुड़ मिलाकर अर्घ्य दें और सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र- ॐ ह्रां हिरण्यगर्भाय नमः

PunjabKesari Makar Sankranti
रोगों से छुटकारा और कर्ज से मुक्ति के लिए मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को रोली, अक्षत और मिश्री जल में डालकर अर्पित करें। साथ ही सूर्य देव के मंत्र का जाप करें।
मंत्र-  ॐ भास्कराय नमः
 
भगवान सूर्य देव की कृपा पाने के लिए उन्हें नियमित रूप से अर्घ्य देकर कोई एक मंत्र का जाप करें। इससे सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत का वरदान मिलेगा।
मंत्र- ॐ हृ: पूषणे नम:

PunjabKesari Makar Sankranti

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!