अपनी ही राशि में आ रहे हैं मंगल, 5 राशियों के लिए होंगे मंगलकारी !

Edited By Updated: 29 Nov, 2021 08:45 AM

mangal rashi parivartan

हमारे नवग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त मंगल ग्रह 5 दिसंबर को राशि परिवर्तन करके अपनी ही वृश्चिक राशि में आ रहे हैं। उनका यह राशि परिवर्तन 5 राशियों के लिए बेहद मंगलकारी रहने वाला है। मंगल ग्रह को ज्योतिष में  "लाल ग्रह" के नाम

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mangal rashi parivartan december 2021: हमारे नवग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त मंगल ग्रह 5 दिसंबर को राशि परिवर्तन करके अपनी ही वृश्चिक राशि में आ रहे हैं। उनका यह राशि परिवर्तन 5 राशियों के लिए बेहद मंगलकारी रहने वाला है। मंगल ग्रह को ज्योतिष में  "लाल ग्रह" के नाम से भी जाना जाता है। कुंडली में मंगल शुभ स्थान पर विराजमान हो तो राजयोग दिलाता है। यानी मंगल अगर आप पर मेहरबान हो तो जीवन में हर ओर मंगल ही मंगल होता है लेकिन कमजोर या अशुभ मंगल जिंदगी मे अमंगल का विष घोल देता है। वैसे तो मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में एक क्रूर ग्रह माना गया है। मंगल जब शुभ होते हैं तो व्यक्ति को साहसी और सेना, पुलिस जैसे क्षेत्रों में उच्च प्रदान करते हैं । वहीं जब अशुभ होते हैं तो व्यक्ति को क्रोधी बना देते हैं।

PunjabKesari Mangal rashi parivartan

मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल व्यक्ति में साहस और आत्मविश्वास भी जगाते हैं। मकर राशि में मंगल उच्च के होते हैं जबकि कर्क राशि में यह नीच के हो जाते हैं।

5 दिसम्बर को मंगल ग्रह जब राशि परिवर्तन करके अपनी वृश्चिक राशि में आएंगे तो सभी राशियों पर प्रभाव डालेंगे। मंगल ग्रह 4 जनवरी तक अपनी इसी वृश्चिक राशि में रहेंगे। इस दौरान 5 राशियों पर उनकी खास कृपा बरसेगी और इन राशियों का मंगल ही मंगल होगा। ये भाग्यशाली राशियां हैं- मेष राशि, मिथुन राशि, सिंह राशि, कन्या राशि और मीन राशि।

मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल हैं और मेष राशि वालों को मंगल के इस गोचर से कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। यदि पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो इस दौरान पार्टनर के साथ भी आपकी संगत अच्छी रहेगी। मुनाफा कमाने के लिए इस दौरान आपके पास अच्छी योजनाएं होंगी और उन योजनाओं में आप खरे भी उतरेंगे।

मिथुन राशि वालों को इस दौरान मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप हर काम को जोश और उत्साह के साथ पूरा करेंगे। आपको हर काम में सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। सैलरी बढ़ सकती है। नौकरी में बदलाव की संभावना है। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी । सेहत अच्छी रहेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का गोचर लाभप्रद साबित होगा। परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। निवेश से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में तरक्की हासिल होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। इनकम में बढ़ोतरी के आसार हैं। बिजनेस वालों के लिए भी समय लाभकारी साबित होगा। धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि वालों के लिए ये अवधि विशेष रूप से फलदायी साबित हो सकती है। वित्तिय स्थिति पहले से मजबूत होगी। रूके हुए काम पूरे होंगे। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपने कोई कर्ज ले रखा है तो उससे मुक्ति मिल सकती है। छोटी- मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिससे धन लाभ होने के भी आसार रहेंगे। इस गोचर के दौरान शैक्षणिक प्रगति में सुधार होगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि वालों के लिए मंगल ग्रह का यह गोचर खासतौर पर लाभकारी रहने वाला है। आमदनी में वृद्धि होगी। निवेश के लिए समय अच्छा है। सुखों में वृद्धि होगी। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। नई नौकरी मिलने के आसार रहेंगे। करियर में अच्छा मुकाम हासिल कर पायेंगे। बिजनेस वालों के लिए भी समय शुभ साबित होगा।

PunjabKesari Mangal rashi parivartan

इन राशियों को मंगल के इस गोचर के दौरान थोड़ा सावधान रहना होगा-
वृषभ राशि
वालों को कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव भी हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।

कर्क राशि वाले थोड़ा वाद-विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में हर किसी पर भरोसा न करें। धन- हानि हो सकती है। इस समय धन का खर्च सोच-समझकर करें। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें।

मकर राशि वालों के लिए भी मंगल का राशि परिवर्तन शुभ नहीं कहा जा सकता। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

बाकी राशियों तुला राशि, वृश्चिक राशि व धनु राशि व कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर सामान्य रहने वाला है।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com  

PunjabKesari Mangal rashi parivartan

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!