CM थलापति विजय का बड़ा यू-टर्न, 24 घंटे के भीतर ज्योतिषी को OSD पद से हटाया, जानिए इसके का कारण

Edited By Updated: 13 May, 2026 01:36 PM

cm vijay removes astrologer from osd post as soon as he passes floor test

तमिलनाडु में सीएम पद की कमान संभालते ही थलापति विजय ने एक बड़ा यू-टर्न लिया है। सीएम ने बीते दिन अपने पर्सनल ज्योतिषी को OSD के तौर पर नियुक्त किया था। अब विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करने के तुरंत बाद, विजय ने अपने निजी ज्योतिषी राधन पंडित...

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु में सीएम पद की कमान संभालते ही थलापति विजय ने एक बड़ा यू-टर्न लिया है। सीएम ने बीते दिन अपने पर्सनल ज्योतिषी को OSD के तौर पर नियुक्त किया था। अब विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करने के तुरंत बाद, विजय ने अपने निजी ज्योतिषी राधन पंडित वेत्रिवेल की विशेष कार्य अधिकारी (OSD - राजनीतिक) के पद पर की गई नियुक्ति को रद्द कर दिया है।

विरोध के बाद पलटा फैसला

मंगलवार को थलापति विजय की सरकार ने वेत्रिवेल को मुख्यमंत्री का OSD नियुक्त किया था। सीएम के इस फैसले पर विपक्षी दलों और खुद विजय के राजनीतिक सहयोगियों ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया। इस विरोध के पीछे का मुख्य कारण एक ज्योतिषी को राजनीतिक और प्रशासनिक पद पर बिठाना था।

राजनीतिक गलियारों में शुरु हुई चर्चा

विजय की पार्टी TVK ने इस फैसले के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की है कि वे आलोचनाओं को सुनने और सुधार करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, विपक्ष इसे सरकार की अस्थिर निर्णय प्रक्रिया के रूप में देख रहा है।

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!