Market Astrology (25 फरवरी से 3 मार्च तक): आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव

Edited By Updated: 25 Feb, 2026 07:19 AM

market astrology

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (25 फरवरी से 3 मार्च तक) के दौरान बुध ग्रह की पोजीशन में दो बार बदलाव होता है। वह वक्री होता है तथा पश्चिम में अस्त होता है। शुक्र राशि बदलता है, वह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि पर प्रवेश करता है। पिछले सप्ताह के...

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (25 फरवरी से 3 मार्च तक) के दौरान बुध ग्रह की पोजीशन में दो बार बदलाव होता है। वह वक्री होता है तथा पश्चिम में अस्त होता है। शुक्र राशि बदलता है, वह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि पर प्रवेश करता है। पिछले सप्ताह के आखिरी दिन देर गई रात को नैप्च्यून ने उत्तरा भाद्रप्रद नक्षत्र के दूसरे चरण में जो प्रवेश किया था, उसका असर भी इसी सप्ताह में पड़ेगा। आलोच्य सप्ताह में शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण टूटते-बनते ग्रह योग को स्टडी करने तथा मार्कीट के साथ जुड़े अन्य मुद्दों को देखने से मालूम देता है कि यह सप्ताह इंपोर्टैंट होगा क्योंकि इसमें एक रुख का प्रारंभ हो सकता है इसलिए मार्कीट पर नजर रखें।

नोट करें कि शुरू सप्ताह से मार्कीट पिछले रुख पर चल सकती है फिर 2 मार्च को मार्कीट एक नई लाइन पकड़ सकती है इसलिए मार्कीट पर पूरा ध्यान रखें। इस सप्ताह में 25, 26 फरवरी तथा 2 मार्च खास दिन। 26 फरवरी तथा 2 मार्च को एक तरफे झटके संभावित हैं।

तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट तथा अन्य तेल पदार्थों एवं वनस्पति इत्यादि में 23 फरवरी वाला रुख 1 मार्च तक बना रहेगा, बीच में 25 फरवरी मजबूती का रिएक्शन, 26 फरवरी दोपहर 12 बजे के बाद मंदी का झटका संभावित। 2 मार्च वाला असर 3 मार्च को भी बना रहेगा।  

कॉटन, पटसन, रूई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में जनरल रुझान मजबूती का रहेगा। वैसे 26 फरवरी तथा 2 मार्च को एक तरफे झटके आएंगे। शेयर मार्कीट में 23 फरवरी को तेजी का झटका आने पर शुरू सप्ताह में तेजी का रुख, बीच में 26 फरवरी एकतरफा झटका फिर 2 मार्च को मार्कीट झटका के साथ एक तरफ चलेगी।

सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 25 फरवरी उठापटक, फिर 26 को एकतरफा झटका संभावित, 27 फरवरी को घटाबढ़ी, 28 फरवरी तथा 1 मार्च को मार्कीट की छुट्टी, 2 मार्च झटका के साथ मार्कीट खुलेगी, 2 वाला रुख ही 3 मार्च को बना रहेगा। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं एवं मिश्री इत्यादि में जनरल रुझान तेजी का बना रहेगा। वैसे 26 फरवरी तथा 2 मार्च के बाजार रुख पर नजर रखें।

गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में पिछले सप्ताह वाला रुख 1 मार्च तक चलेगा। बीच में 26 फरवरी को रेट टूट सकते हैं। 2 मार्च के बाजार रुख पर नजर रखें। हाजिर मार्कीट में शुरू सप्ताह में लवाल खरीददारी के काम से संकोच करेगा, वैसे बिकवाल भी खामोश सा बना रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!