Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Jul, 2026 12:01 PM

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (8 से 14 जुलाई तक) के दौरान न तो कोई सितारा अपना राशि परिवर्तन करता है और न ही पोजीशन चेंज करता है। इस तरह समस्त सितारे किसी परिवर्तन के बगैर ज्यूं के त्यूं ही अपने स्थान पर टिके रहते हैं।
Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (8 से 14 जुलाई तक) के दौरान न तो कोई सितारा अपना राशि परिवर्तन करता है और न ही पोजीशन चेंज करता है। इस तरह समस्त सितारे किसी परिवर्तन के बगैर ज्यूं के त्यूं ही अपने स्थान पर टिके रहते हैं। ग्रह योग भी ज्यों का त्यूं ही बना रहेगा। सप्ताह में कोई नक्षत्र भी अपनी पोजीशन चेंज नहीं करता, अलबत्ता यूरेनस रोहिणी नक्षत्र में जरूर प्रवेश करता है। बेशक कोई नया ग्रह योग नहीं बनता तो भी यह सप्ताह महत्वपूर्ण होगा क्योंकि पिछले सप्ताह के आखिरी दिन बना ग्रह योग इस पूरे सप्ताह पर प्रभावी रहता है।
यूं तो आलोच्य सप्ताह में तेजी का रुख बना रहने की आशा है, तो भी नोट करें कि 7 जुलाई प्रात: 10.30 के बाद जो रुख भी बना होगा ख्याल है कि वही रुख पूरे सप्ताह में प्रभावी रहेगा। बीच में 13 तथा 14 जुलाई उठापटक होने की आशा।
तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल-तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों, वनस्पति इत्यादि में 7 जुलाई वाला रुख आगे चलता जाएगा। बीच में 13, 14 जुलाई दोनों दिन उठापटक हो सकती है। कॉटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में आलोच्य सप्ताह में तेजी का असर बना रहेगा। शेयर मार्कीट में 7 जुलाई प्रात: 10.30 बजे के बाद यदि तेजी रही होगी तो फिर आलोच्य सप्ताह में 10 तारीख तक तेजी चलेगी। 11-12 जुलाई छुट्टी के दिन, 13 जुलाई उठापटक जबकि 14 जुलाई को रेट संभले-संभले से रहेंगे।
सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में ख्याल है कि सप्ताह के प्रारंभ से तेजी शुरू हो जाएगी, जो सप्ताहांत तक जारी रहेगा। बीच में 13 जुलाई जोरदार कमीबेशी होगी। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं तथा मिश्री इत्यादि में 7 जुलाई को बना रुख पूरे सप्ताह में प्रभावी रहेगा-13-14 जुलाई हलचल वाले दिन।
गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में तेजी का रुख बना रहने की आशा 13-14 जुलाई को कमीबेशी होगी। हाजिर मार्कीट में लवाल तथा ग्राहक की रौनक रहेगी, इसलिए मार्कीट में तेजी की हवा हावी रह सकती है। बिकवाल खामोश सा दिखाई देगा।