Market Astrology (12 से 18 अगस्त तक): आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव

Edited By Updated: 12 Aug, 2026 10:28 AM

market astrology

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (12 से 18 अगस्त तक) के पूर्वार्ध में कोई सितारा अपनी पोजीशन नहीं बदलता, किंतु उत्तरार्ध में दो सितारे बुध तथा सूर्य अपनी स्थिति चेंज करते हैं। बुध पूर्व में अस्त होता है जबकि सूर्य कर्क राशि से आगे बढ़ कर सिंह राशि पर...

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (12 से 18 अगस्त तक) के पूर्वार्ध में कोई सितारा अपनी पोजीशन नहीं बदलता, किंतु उत्तरार्ध में दो सितारे बुध तथा सूर्य अपनी स्थिति चेंज करते हैं। बुध पूर्व में अस्त होता है जबकि सूर्य कर्क राशि से आगे बढ़ कर सिंह राशि पर प्रवेश करता है। नोट करें कि सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण जो ग्रह योग बनेगा वह बहुत इफैक्टिव होगा तथा कुछ दिन मार्कीट को एक तरफ चला सकता है। सप्ताह के बीच में मंगल तथा बुध नक्षत्र पर अपनी पोजीशन चेंज करके मार्कीट में उठापटक भी ला सकते हैं, इसलिए मर्यादित काम करने वाले रिस्क से बचे रहेंगे।

आलोच्य सप्ताह में 17 अगस्त बहुत महत्वपूर्ण तथा ध्यान देने वाला दिन होगा क्योंकि इस दिन जो रुख मार्कीट ने पकड़ लिया वह आगे पक्के तौर पर चलेगा। वैसे 17 तारीख को मार्कीट पर नजर रखें क्योंकि इस दिन न सिर्फ एक तरफा ही फलेगा बल्कि व्यापारियों को एक दिशा भी देगा। बीच में 13 तारीख को मजबूती-घटाबढ़ी का रिएक्शन भी आ सकता है। 

तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों, वनस्पति इत्यादि में 5 अगस्त सायं साढ़े सात बजे के बाद शुरू हुआ रुख 14 अगस्त तक चलेगा। 15-16 मार्कीट की छुट्टी, फिर 17 अगस्त वाला रुख 18 तारीख को भी इफैक्टिव रहेगा। कॉटन, पटसन, रूई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में शुरू सप्ताह से तेजी। 17 अगस्त को तेजी बनने पर 18 तारीख को भी तेजी रहेगी। शेयर मार्कीट में 14 अगस्त तक चल रहा पिछला रुख ही बना रहेगा। 15-16 बाजार की छुट्टी। 17 तारीख को जोरदार उठापटक के बाद यदि रेटों में उछाल आ गया तो 18 को भी तेजी रहेगी, किंतु 17 तारीख के मार्कीट रुख का जायजा ले लेना ज्यादा बेहतर रहेगा।

सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 12, 13, 14 अगस्त को जनरल ट्रैंड मजबूती का बना रहेगा, 15-16 बाजार में छुट्टी फिर 17 अगस्त खुलते बाजार जोरदार उठापटक के बाद जो रुख टिक गया वही रुख 18 अगस्त को भी प्रभावी रहेगा। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं तथा मिश्री इत्यादि में तेजी का रुख प्रभावी रहेगा, 17 अगस्त के लिए किसी अच्छे मौके पर लगे एक तरफे फल सकते हैं।

गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य पदार्थों एवं दालों इत्यादि में शुरू सप्ताह से तेजी रुख। 17 अगस्त एक तरफा झटका आने की आशा। हाजिर मार्कीट में लवाल अपनी धमक बनाए रख्रेगा तथा थोड़ा-बहुत खरीददारी का काम करता रहेगा, जबकि बिकवाल मार्कीट में कम ही दिखेगा। 17 अगस्त ध्यान के साथ काम करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!